: ओंकारेश्वर में प्लास्टिक और प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन — रेवा श्री भोजनालय पर ₹21,000 जुर्माना, अगली बार दुकान होगी सील
Barkat Qureshi / Wed, May 7, 2025 / Post views : 253
ओंकारेश्वर में प्लास्टिक और प्रदूषण पर प्रशासन का बड़ा एक्शन — रेवा श्री भोजनालय पर ₹21,000 जुर्माना, अगली बार दुकान होगी सील
संवाददाता: इस्हाक़ गौरी, मुंदी
पवित्र नर्मदा तट पर स्थित आध्यात्मिक नगरी ओंकारेश्वर में प्लास्टिक प्रदूषण और धार्मिक पर्यावरण की अवहेलना पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए अनुकरणीय कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन और एसडीएम पुनासा श्री शिवम प्रजापति की अगुवाई में झूला पुल मार्ग पर निरीक्षण किया गया, जहाँ रेवा श्री ब्राह्मण भोजनालय में प्लास्टिक के उपयोग और नर्मदा नदी में गंदे जल के अवैध प्रवाह की पुष्टि हुई।
इस गंभीर लापरवाही पर भोजनालय पर ₹21,000 का जुर्माना लगाया गया और स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति पर दुकान को बिना किसी पूर्व सूचना के सील कर दिया जाएगा।
नगर परिषद ओंकारेश्वर के सीएमओ श्री संजय गीते ने जानकारी दी कि शहर के समस्त होटल और खानपान व्यवसायियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं — किसी भी प्रकार की प्लास्टिक सामग्री या पॉलीथिन का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा, विशेषकर आगामी धार्मिक आयोजनों और मेलों के दौरान।
उन्होंने कहा, “यह केवल नियमों की पालना नहीं, बल्कि नर्मदा माँ के प्रति श्रद्धा और हमारी जिम्मेदारी का प्रश्न है। प्रशासन इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं करेगा।”
नगर परिषद ने दुकानदारों को चेताया है कि अगर प्लास्टिक उपयोग से संबंधित कोई भी शिकायत या प्रकरण दर्ज होता है, तो दुकान सील कर दी जाएगी और सम्पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित व्यवसायी की होगी।
इस कार्यवाही के बाद शहर में एक स्पष्ट संदेश गया है कि धार्मिक स्थलों की शुद्धता और पर्यावरण सुरक्षा अब केवल नैतिक अपील नहीं, प्रशासनिक सख्ती का विषय बन चुकी है।
स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे “नर्मदा माँ की रक्षा में ऐतिहासिक कदम” बताया है।

स्थानीय पर्यावरण प्रेमियों और सामाजिक संगठनों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे “नर्मदा माँ की रक्षा में ऐतिहासिक कदम” बताया है।विज्ञापन
विज्ञापन