: कमिश्नर श्री तिवारी ने करताना और अबगांव के निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवनो का निरीक्षण किया
Barkat Qureshi / Fri, Feb 14, 2025 / Post views : 306
कमिश्नर श्री तिवारी ने करताना और अबगांव के निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवनो का निरीक्षण किया
नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त श्री के. जी. तिवारी ने शुक्रवार को जिले के करताना और अबगांव कला में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवन का निरीक्षण किया । इस दौरान कलेक्टर श्री आदित्य सिंह एवं संयुक्त आयुक्त श्री जी सी दोहर भी मौजूद थे।
करताना के स्कूल भवन लगभग पूर्ण हो चुका है संभागायुक्त श्री तिवारी ने करताना के स्कूल भवन के शेष कार्य को इस माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम अबगांव कला के स्कूल भवन को जून माह के अंत तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए, ताकि अगले शिक्षा सत्र में नए भवन में स्कूल संचालित हो सके। कमिश्नर श्री तिवारी ने टिमरनी और हरदा के विकासखंड शिक्षा अधिकारियो को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र के दोनों सीएम राइज स्कूल के निर्माण कार्यों पर नियमित रूप से नजर रखें, और इस दौरान जो भी कमी पाई जाए, उसके लिए निर्माण एजेंसी का ध्यान आकर्षित करें और आवश्यक सुधार कराएं।
नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त श्री के. जी. तिवारी ने शुक्रवार को जिले के करताना और अबगांव कला में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल भवन का निरीक्षण किया । इस दौरान कलेक्टर श्री आदित्य सिंह एवं संयुक्त आयुक्त श्री जी सी दोहर भी मौजूद थे।
करताना के स्कूल भवन लगभग पूर्ण हो चुका है संभागायुक्त श्री तिवारी ने करताना के स्कूल भवन के शेष कार्य को इस माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्राम अबगांव कला के स्कूल भवन को जून माह के अंत तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश भी दिए, ताकि अगले शिक्षा सत्र में नए भवन में स्कूल संचालित हो सके। कमिश्नर श्री तिवारी ने टिमरनी और हरदा के विकासखंड शिक्षा अधिकारियो को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्र के दोनों सीएम राइज स्कूल के निर्माण कार्यों पर नियमित रूप से नजर रखें, और इस दौरान जो भी कमी पाई जाए, उसके लिए निर्माण एजेंसी का ध्यान आकर्षित करें और आवश्यक सुधार कराएं।विज्ञापन
विज्ञापन