Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कमिश्नर श्री तिवारी ने खिरकिया के निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का निरीक्षण किया

Barkat Qureshi / Mon, Jan 27, 2025 / Post views : 273

Share:
कमिश्नर श्री तिवारी ने खिरकिया के निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का निरीक्षण किया हरदा 27 जनवरी 2025/ नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त श्री के जी तिवारी ने सोमवार को जिले के खिरकिया नगर में निर्माणाधीन सी एम राइज स्कूल भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित कार्यपालन यंत्री पी आई यू को आगामी 28 फरवरी तक स्कूल का निर्माण कार्य पूर्ण कर, शिक्षा विभाग को हैंड ओवर करने के निर्देश दिए । इस दौरान संयुक्त आयुक्त श्री जी सी दोहर, संयुक्त संचालक शिक्षा श्रीमती भावना दुबे, जिला शिक्षा अधिकारी श्री डी एस रघुवंशी तथा एसडीएम श्री अशोक डेहरिया, जनपद पंचायत खिरकिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण इवने सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे। कमिश्नर श्री तिवारी ने निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि खिरकिया के साथ -साथ हरदा विकासखंड में निर्मित हो रहे सी एम राइज स्कूल अबगांव एवं टिमरनी विकासखंड में निर्मित हो रहे सी एम राइज स्कूल करताना का कार्य भी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें । उन्होंने कहा कि इन तीनों स्कूलों की बाउंड्री वाल का कार्य भी स्कूल भवन के साथ ही पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्कूल भवन में की तीनों मंजिलों में निर्मित हो रही हैंड वॉश यूनिट, प्रयोगशाला, टॉयलेट कक्ष, सभा कक्ष और व्याख्यान कक्षों में जाकर भवन निर्माण की गुणवत्ता का परीक्षण किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें