: कमिश्नर श्री तिवारी ने "जल गंगा संवर्धन अभियान" के कार्यों का जायजा लिया
Barkat Qureshi / Mon, May 19, 2025 / Post views : 228
कमिश्नर श्री तिवारी ने "जल गंगा संवर्धन अभियान" के कार्यों का जायजा लिया
हरदा से गोपाल शुक्ला
हरदा 19 मई नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त श्री के.जी. तिवारी ने सोमवार को हरदा जिले का दौरा कर "जल गंगा संवर्धन अभियान" के तहत संचालित कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने हरदा शहर के औद्योगिक क्षेत्र में जाकर विभिन्न औद्योगिक इकाईयों में लगाये गये रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम देखे। उन्होने ग्राम आमासेल, दीपगांव कला एवं रहटा खुर्द में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कुओं के आसपास बनाई गई कूप पुनर्भरण संरचना देखी और ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होने रहटा खुर्द में ग्रामीणों से गांव की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, संयुक्त आयुक्त श्री जी.सी. दौहर, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया, एसडीएम हरदा श्री कुमार शानु देवड़िया और एसडीएम खिरकिया श्री अशोक डेहरिया सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
ग्रामीणों से पेयजल उपलब्धता की जानकारी ली
कमिश्नर श्री तिवारी ने कलेक्ट्रेट के पास स्थित औद्योगिक क्षेत्र में उषा केमिकल्स एवं कूलर निर्माण औद्योगिक इकाई में जाकर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम देखा। उन्होने दोनों औद्योगिक इकाईयों के संचालकों को समझाईश दी कि भू जल संवर्धन के लिये संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ट्यूबवेल के आसपास रिचार्ज पिट बनवाएं, जिससे कि वर्षा का पानी रूकेगा और उनके ट्यूबवेल का जल स्तर बढ़ेगा। ग्राम दीपगांव कला में कमिश्नर श्री तिवारी ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाईश दी कि मूंग की फसल के स्थान पर मक्का की फसल लगाएं। उन्होने ग्राम आमासेल में रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्रामीण शंकरलाल के खेत में डगवेल रिचार्ज पिट का अवलोकन किया। उन्होने रहटा खुर्द में किसान श्री राम के कुए के पास जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बनाये गये डगवेल रिचार्ज कूप का निरीक्षण किया। ग्राम रहटा खुर्द में उन्होने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजना के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने इस दौरान बताया कि गांव में नल जल योजना चालू है, जिससे पानी की कोई समस्या इस वर्ष नहीं आ रही है।
हरदा से गोपाल शुक्ला
हरदा 19 मई नर्मदापुरम् संभाग के आयुक्त श्री के.जी. तिवारी ने सोमवार को हरदा जिले का दौरा कर "जल गंगा संवर्धन अभियान" के तहत संचालित कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने हरदा शहर के औद्योगिक क्षेत्र में जाकर विभिन्न औद्योगिक इकाईयों में लगाये गये रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम देखे। उन्होने ग्राम आमासेल, दीपगांव कला एवं रहटा खुर्द में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कुओं के आसपास बनाई गई कूप पुनर्भरण संरचना देखी और ग्रामीणों से चर्चा की। उन्होने रहटा खुर्द में ग्रामीणों से गांव की पेयजल आपूर्ति व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, संयुक्त आयुक्त श्री जी.सी. दौहर, जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया, एसडीएम हरदा श्री कुमार शानु देवड़िया और एसडीएम खिरकिया श्री अशोक डेहरिया सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद थे।
ग्रामीणों से पेयजल उपलब्धता की जानकारी ली
कमिश्नर श्री तिवारी ने कलेक्ट्रेट के पास स्थित औद्योगिक क्षेत्र में उषा केमिकल्स एवं कूलर निर्माण औद्योगिक इकाई में जाकर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम देखा। उन्होने दोनों औद्योगिक इकाईयों के संचालकों को समझाईश दी कि भू जल संवर्धन के लिये संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत ट्यूबवेल के आसपास रिचार्ज पिट बनवाएं, जिससे कि वर्षा का पानी रूकेगा और उनके ट्यूबवेल का जल स्तर बढ़ेगा। ग्राम दीपगांव कला में कमिश्नर श्री तिवारी ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाईश दी कि मूंग की फसल के स्थान पर मक्का की फसल लगाएं। उन्होने ग्राम आमासेल में रोजगार गारंटी योजना के तहत ग्रामीण शंकरलाल के खेत में डगवेल रिचार्ज पिट का अवलोकन किया। उन्होने रहटा खुर्द में किसान श्री राम के कुए के पास जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बनाये गये डगवेल रिचार्ज कूप का निरीक्षण किया। ग्राम रहटा खुर्द में उन्होने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत संचालित पेयजल योजना के संबंध में ग्रामीणों से पूछताछ की। ग्रामीणों ने इस दौरान बताया कि गांव में नल जल योजना चालू है, जिससे पानी की कोई समस्या इस वर्ष नहीं आ रही है।विज्ञापन
विज्ञापन