Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कर्मचारियों की समस्या निराकरण के लिये परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करें, कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को दिये निर्देश

Barkat Qureshi / Mon, Mar 17, 2025 / Post views : 201

Share:
कर्मचारियों की समस्या निराकरण के लिये परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित करें, कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को दिये निर्देश हरदा 17 मार्च 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देश दिये है कि अपने-अपने विभाग के अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारियों की विभागीय समस्याओं का नियमित रूप से निराकरण करें तथा इसके लिये समय-समय पर विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित की जाएं। उन्होने सभी एसडीएम को अपने-अपने स्तर पर भी इस तरह की बैठक आयोजित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कहा कि जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक शीघ्र ही आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर श्री संजीव नागू व सुश्री रजनी वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें