Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की समीक्षा बैठक में सख्त तेवर

Barkat Qureshi / Wed, Apr 30, 2025 / Post views : 259

Share:
कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता की समीक्षा बैठक में सख्त तेवर नरवाई जलाने पर चालानी कार्यवाही के निर्देश, पेयजल, पेंशन, पोषण और निर्माण कार्यों पर कलेक्टर ने जताई गंभीर चिंता संवाददाता इस्हाक़ गौरी मुंदी खंडवा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने विभिन्न विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़ी योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रमुख निर्देशों में शामिल रहे: नरवाई जलाने पर चालानी कार्रवाई। सड़कों किनारे खुले बोरवेल और कुंओं पर तुरंत कार्यवाही। नगर निगम को निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश। बालिकाओं को सुकन्या योजना का लाभ दिलाने हेतु विशेष शिविर। मिट्टी की मूर्ति बनाने वाले कारीगरों को दिया जाएगा प्रशिक्षण। पोषण पुनर्वास केंद्रों में बच्चों की भर्ती सुनिश्चित की जाए। ई-केवाईसी के लिए कैंप लगाकर 100% लक्ष्य प्राप्त करें। सीएम हेल्पलाइन और जनधन योजना की लंबित शिकायतों का शीघ्र समाधान। सीएम डैशबोर्ड में विभागों की ग्रेडिंग सुधारने के निर्देश। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा, अपर कलेक्टर श्री के.आर. बड़ोले, श्री अरविंद चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। कोंडावत हादसे में साहस का परिचय देने वाले एसडीईआरएफ जवान को सम्मान श्री प्रकाश पांचोरे ने निभाई अद्भुत भूमिका, कलेक्टर ने किया सम्मानित कोंडावत ग्राम में गणगौर उत्सव के दौरान कुएं की सफाई करते समय दलदल में फंसे आठ ग्रामीणों की दर्दनाक मौत के मामले में एसडीईआरएफ के जवान श्री प्रकाश पांचोरे ने जान की परवाह किए बिना कुएं से सभी शवों को सुरक्षित बाहर निकालने का साहसिक कार्य किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने उनके अदम्य साहस और सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें शॉल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार राय भी उपस्थित थे। जनसुनवाई में गूंजीं जन-समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश धोखाधड़ी, जल संकट, मकान पट्टा, मनरेगा भुगतान जैसे 80 मामलों पर सुनवाई प्रत्येक मंगलवार की तरह कलेक्ट्रेट में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रमुख मामले: रजनी बाजपेयी के बैंक खाते से 20 लाख की धोखाधड़ी पर विधिक कार्यवाही के निर्देश। प्रभुलाल पाल की मनरेगा आवास किश्त के भुगतान हेतु जाँच के आदेश। ग्राम बगमार में पानी की गंभीर समस्या पर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश। करूणा शुक्ला की पेंशन, बीमा व ग्रेच्युटी की मांग पर जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश। बंशी कोयल को मकान का पट्टा दिलाने हेतु तहसीलदार को जांच के आदेश। कलेक्टर  ने स्पष्ट किया कि "जनता की समस्याओं के प्रति प्रशासन संवेदनशील है और हर अधिकारी की जिम्मेदारी है कि वे न्यायसंगत समाधान दें।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें