Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कलेक्टर श्री जैन ने गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया

Barkat Qureshi / Thu, Apr 17, 2025 / Post views : 171

Share:
कलेक्टर श्री जैन ने गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया गया हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 17 अप्रैल 2025, कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने गुरुवार सुबह रिद्धि सिद्धि वेयर हाउस पिड़गांव तथा श्रीनिधि वेयर हाउस पिड़गांव में बनाए गए उपार्जन केंद्रो का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी श्री वासुदेव भदोरिया और उप संचालक कृषि श्री जवाहर लाल कास्दे सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री जैन ने मौके पर उपस्थित किसानों से चर्चा की और उपार्जन केंद्र पर आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उपार्जन केंद्र के संचालक को निर्देश दिए कि गेहूं उपार्जन के लिए आने वाले किसानों को कोई परेशानी ना आए। उन्होंने कहा कि केंद्र पर आने वाले किसानों के लिए पेयजल, और बैठने के लिए शेड की व्यवस्था करें। कलेक्टर श्री जैन ने इस अवसर पर कहा कि किसानों को केंद्र पर कम से कम इंतजार करना पड़े यह व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर श्री जैन ने इस अवसर पर खरीदे गए गेहूं की गुणवत्ता भी देखी। उन्होंने उपार्जन केंद्र में पर्याप्त संख्या में बारदाने, तौलकांटे और नमी मापक यंत्र की उपलब्धता के संबंध में भी निर्देश दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें