Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कलेक्टर श्री जैन ने "जल गंगा संवर्धन अभियान" के तहत संचालित कार्यों का जायजा लिया बड़वानी, केली, नजरपुरा, रहटगांव, धनपाड़ा व चन्द्रखाल का किया दौरा

Barkat Qureshi / Wed, Jun 4, 2025 / Post views : 202

Share:
कलेक्टर श्री जैन ने "जल गंगा संवर्धन अभियान" के तहत संचालित कार्यों का जायजा लिया बड़वानी, केली, नजरपुरा, रहटगांव, धनपाड़ा व चन्द्रखाल का किया दौरा हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 4 जून कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने बुधवार को टिमरनी विकासखण्ड के दूरस्थ ग्रामों का दौरा कर वहां संचालित कार्यालयों व विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने ग्राम केली व चन्द्रखाल में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संचालित कार्यों को देखा। ग्राम केली में जल संरक्षण के लिये निर्माणाधीन खेत तालाब के कार्यों की गुणवत्ता ठीक नहीं थी तथा ये खेत तालाब निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाये जाने पर उन्होने कार्यों की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश जनपद टिमरनी की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री चेतना पाटिल को दिये। कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम केली व चन्द्रखाल के खेत तालाब शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश उपस्थित उपयंत्री को दिये। इस दौरान एसडीएम श्री महेश बड़ोले भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री जैन ने ग्राम धनपाड़ा में गौशाला का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें