Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कलेक्टर श्री जैन ने राजस्व अधिकारियों को बैठक में दिये निर्देश

Barkat Qureshi / Fri, Jun 27, 2025 / Post views : 373

Share:
कलेक्टर श्री जैन ने राजस्व अधिकारियों को बैठक में दिये निर्देश हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 27 जून 2025/ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित राजस्व अधिकारियों बैठक में निर्देश दिये कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के नामांतरण, सीमांकन, नक्शा तरमीम, बंटवारा व बटांकन संबंधी प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण करें तथा किये गये निराकरण को आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज भी करें और इसके साथ ही राजस्व अभिलेखों को अपडेट भी किया जाए। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, सुश्री रजनी वर्मा व श्री संजीव नागू, एसडीएम हरदा श्री कुमार शानु देवड़िया, एसडीएम टिमरनी श्री महेश बड़ोले, एसडीएम खिरकिया श्री अशोक डेहरिया सहित अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर श्री जैन ने बैठक में कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने स्तर से अधीनस्थ अधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित कर शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन तथा वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त पत्रों के निराकरण की समीक्षा करें। उन्होने निर्देशित किया कि सभी अधिकारी ई-ऑफिस प्रणाली पर कार्य करें। कलेक्टर श्री जैन ने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिये कि पीएम किसान योजना के हितग्राहियों में से जिनकी ई-केवायसी की कार्यवाही अपूर्ण है, उसे पूरा करें। कलेक्टर श्री जैन ने अधिकारियों को राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश भी दिये। उन्होने निर्देश दिये कि वर्षा के दौरान पुल पुलियों पर कोई दुर्घटना न हो इसका भी विशेष ध्यान रखें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें