Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कलेक्टर श्री जैन ने हरदा वार्ड क्र 27 मे नलो मे दुषित पानी आने को लेकर नगर पालिका को निराकरण के लिए दिए आदेश 

Barkat Qureshi / Tue, Jun 3, 2025 / Post views : 240

Share:
कलेक्टर श्री जैन ने हरदा वार्ड क्र 27 मे नलो मे दुषित पानी आने को लेकर नगर पालिका को निराकरण के लिए दिए आदेश  हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 3 जून 2025/ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम में नागरिकों की समस्याएं सुनी। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर श्री श्री संजीव नागू के साथ-साथ एसडीएम श्री कुमार शानु देवड़िया सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे। जनसुनवाई में ग्राम गांगला व डोमनमउ के ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर सीमांकन कराकर मसनगांव से हंडिया मार्ग निर्माण का कार्य प्रारम्भ कराने की मांग की, जिस पर उन्होने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को ग्रामीणों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 25 के निवासियों ने पीपल के पास से शंकर मंदिर तक नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने के संबंध में आवेदन दिया, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी हरदा को नाले से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में ग्राम गहाल निवासी रामदास पिता खेमचन्द्र ने कलेक्टर श्री जैन को अपनी कृषि भूमि का सीमांकन कराने के लिये आवेदन दिया, जिस पर उन्होने तहसीलदार हरदा को आवेदक की भूमि का सीमांकन कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में हरदा शहर के वार्ड क्रमांक 27 के निवासियों को कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर नलों में दूषित पानी आने की समस्या बताई, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को नागरिकों की समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में आयुष वर्मा ने कलेक्टर श्री जैन को आवेदन देकर बताया कि उसके पिता श्री अशोक वर्मा सचिव के पद पर कार्यरत थे। पिता की मृत्यु के बाद उसे अनुकम्पा नियुक्ति का लाभ नहीं मिला है, जिस पर कलेक्टर श्री जैन ने जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती झानिया को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें