: कलेक्टर श्री सिंह ने चारूवा में शिवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया
Barkat Qureshi / Tue, Feb 25, 2025 / Post views : 237
कलेक्टर श्री सिंह ने चारूवा में शिवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया
हरदा 25 फ़रवरी 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव चौकसे के साथ चारूवा पहुँचकर शिवरात्रि मेले की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान एसडीएम खिरकिया श्री अशोक डेहरिया व तहसीलदार सहित विभिन्न अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने उपस्थित अधिकारियों को शिवरात्रि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, चिकित्सा व्यवस्था, साफ-सफाई व प्रकाश व्यवस्था सहित सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए, ताकि मेले में शिवरात्रि के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। इसके अलावा कलेक्टर श्री सिंह उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मेले में सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से निगरानी रखी जाए तथा वाहन पार्किंग की बेहतर व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन