Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं

Barkat Qureshi / Tue, Jan 28, 2025 / Post views : 282

Share:
कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं हरदा 28 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में ‘जनसुनवाई’ कार्यक्रम के तहत नागरिकों की समस्याएं सुनी, और उपस्थित अधिकारियों को नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा तथा एसडीएम श्री कुमार शानू देवड़िया सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे। जनसुनवाई में कमताड़ी निवासी सईद खां ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि नई वाटर कोर्स के पानी से उसके खेत में रिसाव हो रहा है, जिससे उसकी फसल खराब हो रही है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग व तहसीलदार खिरकिया को मामले की जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में ग्राम फुलड़ी निवासी शंकरलाल ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर बताया कि वह बीपीएल कार्डधारी गरीब मजदूर है, उसे अभी तक पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने आवेदक पात्रता अनुसार आवास योजना का लाभ दिलाने के निर्देश दिये। ग्राम पाँचा तलाई व कचबैड़ी के किसानों ने कलेक्टर श्री सिंह को आवेदन देकर ग्राम पाचातलाई और कचबैड़ी की विद्युत व्यवस्था को जामली सब स्टेशन से जोड़ने की मांग की, जिस पर उन्होने महाप्रबन्धक विद्युत वितरण कम्पनी को आवेदकों की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये। जनसुनवाई में कुंज बिहार कॉलोनी निवासी सावित्री जाट ने बताया कि छोटी हरदा स्टेण्ड पर उसकी कृषि भूमि है। फोरलेन हाईवे बनने के बाद उसके खेत की ओर जाने का रास्ता बंद हो गया है, जिस पर कलेक्टर श्री सिंह ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व हरदा को आवेदक की समस्या का निराकरण कराने के निर्देश दिये।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें