Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कलेक्टर श्री सिंह ने दौरा कर नहरों से सिंचाई व्यवस्था का लिया जायजा

Barkat Qureshi / Fri, Apr 11, 2025 / Post views : 261

Share:
कलेक्टर श्री सिंह ने दौरा कर नहरों से सिंचाई व्यवस्था का लिया जायजा हरदा 11 अप्रैल 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने शुक्रवार को ग्राम डगावाशंकर, खामा, छुरीखाल, पहटगांव व सोनतलाई का दौरा कर वहां के खेतों में नहरों के माध्यम से मूंग फसल की सिंचाई के लिये की गई व्यवस्था का जायजा लिया। भ्रमण के दौरान तहसीलदार श्री वीरेन्द्र उइके भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने भ्रमण के दौरान कार्यपालन यंत्री श्री सिंह को निर्देश दिये कि सिंचाई कार्य के दौरान रात्रि में नियमित रूप से राजस्व व पुलिस के अधिकारी कर्मचारियों के साथ नियमित रूप से पेट्रोलिंग करें। उन्होने कहा कि अवैध रूप से नहर का पानी लिफ्ट करने वालों तथा नहरों में हेडअप लगाकर पानी के प्रवाह को बाधित करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये कि ओसराबंदी लागू कर ऐलान क्षेत्र के अंतिम छोर पर स्थित खेत तक नहरों के माध्यम से सिंचाई के लिये पानी पहुँचाने की व्यवस्था करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें