Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: थाना कसरावद पर की गई अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही

Barkat Qureshi / Thu, May 15, 2025 / Post views : 211

Share:
खरगोन पुलिस ने अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध की कार्यवाही थाना कसरावद पर की गई अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही थाना कसरावद पर की गई कार्यवाही मे अवैध जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल नगदी 10 हजार 30 रुपये व 52 ताश पत्ते की गड्डी पुलिस ने की जप्त पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इंदौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के व्दारा जुआ सट्टा के अवैध संचालन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) भापुसे श्री नरेंद्र रावत, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य मे थाना कसरावद पर अवैध जुआ खेलने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है । दिनांक 14.05.2025 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम पिपलगोन मे जितेन्द्र राठोर के खेत मे कुछ लोग ताश पत्तो से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है । सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम का गठन कर टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवाकर पुलिस टीम ने ग्राम पिपलगोन मे जितेन्द्र राठोर के खेत मे दबिश डालने हेतु तत्काल रवाना किया गया, जहां पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर दबिश दी जिसमे मौके पर ताश पत्तो से हार जीत का दांव लगाकर जुआ खेलते कुल 04 व्यक्तियों को पकड़ा गया । मौके पर मिले चारों व्यक्तियों से पुलिस टीम को नगदी व ताश पत्ते मिले जिसमे टीम के द्वारा आरोपियों के कब्जे से कुल 10,030/-रुपये नगदी एवं 52 ताश पत्ते को नियमानुसार विधिवत जप्त कर थाना कसरावद पर आरोपीयो के विरुद्ध धारा 13 जुआ एक्ट व धारा 45 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है । पुलिस टीम उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी कसरावद श्री राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व मे उनि महेश यादव, सउनि आशीष पटेल, प्रआर. 31 अनिल परिहार, प्रआर 659 महेश मालवीया, आर.391 विक्कु, आर.264 अभय, आर.1045 सोरभ, आर.364जितेन्द्र, आर.673 महेन्द्र, आर. 392 संदीप का विशेष योगदान रहा ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें