Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कांग्रेस द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गणतंत्र दिवस वरिष्ठ कांग्रेसी जवेरीलाल जैन ने किया झण्डावंदन

Barkat Qureshi / Mon, Jan 27, 2025 / Post views : 245

Share:
कांग्रेस द्वारा समारोह पूर्वक मनाया गणतंत्र दिवस वरिष्ठ कांग्रेसी जवेरीलाल जैन ने किया झण्डावंदन खण्डवा - जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा घंटाघर उद्यान में देश का 76 वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया। मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ जवेरीलाल जैन ने झण्डावंदन किया। जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि ध्वजारोहण के बाद सेवादल, महिला कांग्रेस तथा कांग्रेस साथियों द्वारा वंदेमातरम एवं राष्ट्रगान हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के 76 वें गणतंत्र दिवस पर दिए गए संदेश का वाचन शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मुनीश मिश्रा ने किया। मुख्य अतिथि जवेरीलाल जैन ने सभी को 76 वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस देश के लिए यादगार दिवस है तथा देश के गौरव और सम्मान का पर्व भी है। 1950 में संविधान घोषित किया गया जिसमें सभी को समानता का अधिकार प्रदान किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री पं. भगवंतराव मंडलोई की प्रतिमा पर भी मार्त्यापण किया गया। इस मौके पर जवाहर स्कूल की छात्राएं भी उपस्थित रही । इस मौके पर जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष अजय ओझा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा,वीरेन्द्र मिश्रा, रूपचंद आर्य, सदाशिव भवरिया, सुनील आर्य, अमरेश पांडे, अजीज मदनी, अजीम हासिम, अर्ष पाठक, शांतनु दीक्षित, सलीम पटेल शब्बीर कादरी पार्षद, हुकुम मेलुंदे, अय्यूब लाला, राघवेन्द्र मंडलोई, चैनसिंह वर्मा, आलोक सिंह रावत, हेमलता पालीवाल, रचना तिवारी, देवबाला शर्मा, मीना वर्मा, मुमताज बी, मीरा सोनी, सरोज बघेल, निर्मला मालवीया, शब्बीर कादरी, दीपक राठौर, मनोज मंडलोई, रितेश मेलुंदे, विकास व्यास, सुफियान काजी, मकसूद खान, शब्बीर भाई, अब्दुल कादर, जितेंद्र यादव, वामनराव जाधव, शैलेष पालीवाल, संदीप सोनी,सुनील पासी, सहित कांग्रेस साथी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन शांतनु दीक्षित ने किया। आभार महिला कांग्रेस अध्यक्ष रचना तिवारी ने माना। समापन के बाद बच्चों को टाफी, मिठाई का वितरण भी किया गया । डॉ. अंबेडकर प्रतिमा पर मार्त्यापण कर किया ध्वजोरहण खंडवा जिला चिकित्सालय के सामने स्थित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. मुनीश मिश्रा, ग्रामीण अध्यक्ष अजय ओझा, हुकुम मेलुंदे ने मार्त्यापण के बाद चौक पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर डॉ. मुनीश मिश्रा, अजय ओझा, सुनील आर्य, सलीम पटेल, हुकुम मेलुन्दे शहरवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। संचालन हुकुम मेलुंदे ने एवंआभार शांतनु दीक्षित ने माना। इस मौके पर कांग्रेस साथी उपस्थित थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें