: किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई भाजपा पार्षद धीरेन्द्र त्रिपाठी की माता जी के तेरहवीं संस्कार में हुए शामिल
Barkat Qureshi / Sat, Jun 28, 2025 / Post views : 334
किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई भाजपा पार्षद धीरेन्द्र त्रिपाठी की माता जी के तेरहवीं संस्कार में हुए शामिल
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
कानपुर (उत्तर प्रदेश )। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के वार्ड -52 गीता नगर से लोकप्रिय और युवा भाजपा पार्षद धीरेन्द्र त्रिपाठी और भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री अरविंद राज उर्फ छोटू त्रिपाठी की पूज्य माता जी शांति त्रिपाठी का विगत 16 जून को निधन हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार ससम्मान भैरव घाट पर किया था। शांति त्रिपाठी भी पूर्व में पार्षद रह चुकी थीं। दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु शनिवार 28 जून को त्रयोदशी संस्कार उनके निज आवास गीता नगर में संपन्न हुआ। त्रयोदशी संस्कार में ओईएफ कानपुर किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई देर शाम उनके निज निवास पहुंचे और पार्षद धीरेन्द्र त्रिपाठी की दिवंगत माता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस दौरान वार्ड में उनके द्वारा पार्षद रहते हुए कराए गए विकास कार्यों को लेकर उन्हें याद किया। महामंत्री समीर बाजपेई ने कहा कि उनके पदचिन्हों पर चलते हुए वर्तमान में वार्ड -52 गीता नगर से पार्षद आदरणीय बड़े भाई धीरेन्द्र त्रिपाठी जी के द्वारा भी जनहित में बेहतर ढंग से अनेकों विकास कार्य कराए गए हैं और निरंतर अभी भी जारी हैं। जिससे क्षेत्रीय जनता को काफी लाभ पहुंचा है। अंत में महामंत्री समीर बाजपेई ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जनकल्याण की भावना आने वाले भविष्य में पार्षद धीरेन्द्र त्रिपाठी जी को राजनीतिक जीवन में काफी ऊंचाइयों तक ले जाएगी। इस दौरान महामंत्री समीर बाजपेई के साथ डॉक्टर अमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
कानपुर (उत्तर प्रदेश )। उत्तर प्रदेश के जनपद कानपुर के वार्ड -52 गीता नगर से लोकप्रिय और युवा भाजपा पार्षद धीरेन्द्र त्रिपाठी और भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री अरविंद राज उर्फ छोटू त्रिपाठी की पूज्य माता जी शांति त्रिपाठी का विगत 16 जून को निधन हो गया था। जिनका अंतिम संस्कार ससम्मान भैरव घाट पर किया था। शांति त्रिपाठी भी पूर्व में पार्षद रह चुकी थीं। दिवंगत आत्मा की शान्ति हेतु शनिवार 28 जून को त्रयोदशी संस्कार उनके निज आवास गीता नगर में संपन्न हुआ। त्रयोदशी संस्कार में ओईएफ कानपुर किला मजदूर यूनियन के महामंत्री समीर बाजपेई देर शाम उनके निज निवास पहुंचे और पार्षद धीरेन्द्र त्रिपाठी की दिवंगत माता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी। उन्होंने इस दौरान वार्ड में उनके द्वारा पार्षद रहते हुए कराए गए विकास कार्यों को लेकर उन्हें याद किया। महामंत्री समीर बाजपेई ने कहा कि उनके पदचिन्हों पर चलते हुए वर्तमान में वार्ड -52 गीता नगर से पार्षद आदरणीय बड़े भाई धीरेन्द्र त्रिपाठी जी के द्वारा भी जनहित में बेहतर ढंग से अनेकों विकास कार्य कराए गए हैं और निरंतर अभी भी जारी हैं। जिससे क्षेत्रीय जनता को काफी लाभ पहुंचा है। अंत में महामंत्री समीर बाजपेई ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जनकल्याण की भावना आने वाले भविष्य में पार्षद धीरेन्द्र त्रिपाठी जी को राजनीतिक जीवन में काफी ऊंचाइयों तक ले जाएगी। इस दौरान महामंत्री समीर बाजपेई के साथ डॉक्टर अमित त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।विज्ञापन
विज्ञापन