Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: किसानों की तकलीफों की गूंज राजधानी तक — गजेंद्र सिंह सोलंकी ने प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात

Barkat Qureshi / Tue, May 20, 2025 / Post views : 187

Share:
किसानों की तकलीफों की गूंज राजधानी तक — गजेंद्र सिंह सोलंकी ने प्रदेश अध्यक्ष से की मुलाकात संवाददाता : इस्हाक़ गौरी, मुंदी प्रदेश के खेतों में मंडराते संकट और किसानों की बिगड़ती हालत को लेकर मांधाता क्षेत्र के वरिष्ठ किसान नेता गजेंद्र सिंह सोलंकी सोमवार को भोपाल पहुंचे। उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी से उनके निजी निवास पर भेंट कर प्रदेश के किसानों की पीड़ा से उन्हें अवगत कराया। सोलंकी ने कहा कि इस समय प्रदेश का किसान चौतरफा संकट में घिरा है — बिजली की भारी किल्लत, समय पर खाद-बीज की अनुपलब्धता, फसल नुकसान, कर्ज के दबाव और सरकारी राहत योजनाओं के अभाव ने ग्रामीण अंचलों में त्राहि-त्राहि मचा रखी है। विशेष रूप से खंडवा और मांधाता क्षेत्र के किसानों की जमीनी परेशानियों को उन्होंने गंभीरता से सामने रखा। इस मौके पर गजेंद्र सिंह सोलंकी ने कहा, “आज किसान अकेला खड़ा है — ना शासन उसका सुन रहा है, ना प्रशासन। लेकिन हम उसकी आवाज़ को हर मंच पर उठाने के लिए संकल्पबद्ध हैं।” प्रदेश अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने सोलंकी की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर संघर्षरत है। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को न केवल विधानसभा में मजबूती से उठाया जाएगा, बल्कि आगामी प्रेस वार्ताओं में भी यह विषय प्राथमिकता से सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा, “किसान सिर्फ़ हमारी राजनीति का हिस्सा नहीं, बल्कि हमारी आत्मा हैं। उनकी समस्याएं हमारी जिम्मेदारी हैं और कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है।” गौरतलब है कि गजेंद्र सिंह सोलंकी लंबे समय से मांधाता अंचल में किसानों की आवाज़ बनकर उभरे हैं। वे खेत, किसान और गांव के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय हैं। राजधानी में उनकी यह मुलाकात किसान आंदोलन को नई ऊर्जा और दिशा देने वाली मानी जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें