Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: किसानों की समस्या को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष गुर्जर ने सीएम को लिखा पत्र

Barkat Qureshi / Mon, Mar 3, 2025 / Post views : 158

Share:
किसानों की समस्या को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष गुर्जर ने सीएम को लिखा पत्र --किल्लोद क्षेत्र मे मुंग की फसल की सिचाई का पानी उपलब्ध करने को लेकर किसान चिंतित मध्य प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार के द्वारा देश-प्रदेश में सिंचाई का रकबा बढ़ाने के उद्देश्य को लेकर किसानों के हित में बड़े स्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं वही अधिक से अधिक क्षेत्र संचित हो जिसको लेकर सरकार के द्वारा उद्धवन सिंचाई योजनाओ एवं सीमित क्षेत्र के लिए माइक्रो उद्धवन सिंचाई योजनाओं का निर्माण किया जा रहा है जिसमे सरकार काफी हद तक सफल भी रही है उद्धवन सिंचाई योजनाओं के माध्यम से बड़े स्तर पर कृषि भूमि को जमीन सिंचित कर किसानो के लिए खुशहाली के द्वार खोल रही हैं इसी क्रम में खंडवा जिले के आखिरी छोर पर बसे किलोद ब्लॉक के किसानों के लिए मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा माइक्रो उद्धवन सिंचाई योजना का निर्माण किया गया है जिसके माध्यम से किसानों को वर्तमान समय में रवि के सीजन में गेहूं की फसल के लिए पर्याप्त मात्रा में सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है लेकिन किसानो को गर्मी में मूंग की फसल की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है जिसको लेकर किसान लगातार प्रयास कर रहे हैं किसानो की इस ज्वलंत समस्या को लेकर मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग महा पंचायत के प्रदेश उपाध्यक्ष भीम सिंह गुर्जर ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को एक पत्र लिखकर किसानो की समस्या को लेकर अवगत कराया है उपाध्यक्ष भीम सिंह गुर्जर ने बताया कि किसानो की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री जी को एक पत्र लिखा है एवं उनसे रूबरू मिलकर किसानो की समस्या को अवगत कराने को लेकर समय मांगा है जिसको लेकर जल्द ही मुख्यमंत्री जी से मुलाकात करूंगा और किसानों को वर्तमान समय से ही मूंग की फसल के लिए सिंचाई का पानी मिले इसके लिए प्रयास करूंगा। उन्होंने बताया कि माइक्रो उद्धवन सिंचाई योजना का संचालन करने वाली नर्मदा विकास घाटी के अधिकारियों से भी मेरी चर्चा हो गई है और पूरी कोशिश कर रहा हूं कि इस बार ही मूंग की फसल की सिंचाई के लिए किसानों को पानी मिले विगत दिनो किल्लोद ब्लॉक के किसानों ने मूंग की फसल की सिंचाई के लिए जिला प्रशासन एवं मांधाता विधायक नारायण पटेल से मांग की थी जिसके बाद विधायक पटेल की ओर से जिला कलेक्टर को एक पत्र भेजा गया था। और विधायक पटेल की ओर से किसानों का भरोसा दिया गया है कि इस बार से ही किसानों को मूंग की फसल की सिंचाई के लिए पानी मिलने लगेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें