: किसानों को नरवाई न जलाने के लिये प्रेरित करें, कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में दिये निर्देश
Barkat Qureshi / Thu, Feb 6, 2025 / Post views : 336
किसानों को नरवाई न जलाने के लिये प्रेरित करें, कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में दिये निर्देश
हरदा 6 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य पालन, डेयरी तथा मण्डी समिति के अधिकारियों की बैठक लेकर उनकी विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने उप संचालक कृषि श्री संजय यादव को निर्देश दिये कि किसानों को नरवाई जलाने से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करें तथा उन्हें नरवाई न जलाने के लिये प्रेरित करें। उन्होने उद्यानिकी व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों को खेती के उन्नत तरीकों तथा उन्नत कृषि यंत्रों के बारे में प्रशिक्षण दें और इस संबंध में किसानों के भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने मछली पालन विभाग के सहायक संचालक श्री ए.के. डांगीवाल को निर्धारित लक्ष्य अनुसार मत्स्य पालकों के फिशरमेन क्रेडिट कार्ड बनवाने के संबंध में निर्देश दिये। उन्होने उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक को निर्देश दिये कि पॉली हाउस, शेडनेट, स्प्रिंकलर, मल्चिंग जैसी गतिविधियों के लिये किसानों को प्रेरित करें और शासन की योजनाओं के तहत उन्हें मदद दिलाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये भी अधिकारियों से कहा। उन्होने बैठक में उपार्जन कार्य की तैयारियों की समीक्षा भी की।
हरदा 6 फरवरी 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य पालन, डेयरी तथा मण्डी समिति के अधिकारियों की बैठक लेकर उनकी विभागीय योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होने उप संचालक कृषि श्री संजय यादव को निर्देश दिये कि किसानों को नरवाई जलाने से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करें तथा उन्हें नरवाई न जलाने के लिये प्रेरित करें। उन्होने उद्यानिकी व कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि किसानों को खेती के उन्नत तरीकों तथा उन्नत कृषि यंत्रों के बारे में प्रशिक्षण दें और इस संबंध में किसानों के भ्रमण कार्यक्रम आयोजित करें।
कलेक्टर श्री सिंह ने मछली पालन विभाग के सहायक संचालक श्री ए.के. डांगीवाल को निर्धारित लक्ष्य अनुसार मत्स्य पालकों के फिशरमेन क्रेडिट कार्ड बनवाने के संबंध में निर्देश दिये। उन्होने उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक को निर्देश दिये कि पॉली हाउस, शेडनेट, स्प्रिंकलर, मल्चिंग जैसी गतिविधियों के लिये किसानों को प्रेरित करें और शासन की योजनाओं के तहत उन्हें मदद दिलाएं। कलेक्टर श्री सिंह ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिये भी अधिकारियों से कहा। उन्होने बैठक में उपार्जन कार्य की तैयारियों की समीक्षा भी की।विज्ञापन
विज्ञापन