: कूए मे डूबने से एक बालिका व महिला की दुखद मौत
Barkat Qureshi / Thu, Mar 13, 2025 / Post views : 191
कूए मे डूबने से एक बालिका व महिला की दुखद मौत
मूंदी थानांतर्गत ग्राम काकरिया में कल शाम एक दुखद घटना घट गई। यहां कुएं में डूबने से 8 वर्ष की एक बच्ची और एक 75 वर्ष की महिला की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने रिश्तेदार की बच्ची को लेकर अपने खेत देखने गई थी। इस बीच बच्ची चिंकी पिता विनोद जाति भिलाला 8 वर्ष का पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई बच्ची को कुएं में गिरता देख 75 वर्ष की दादी रेशम बाई पति अनोखीलाल जाति भिलाला भी उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गई। बहुत देर दोनों घर नहीं पहुंची तो महिला का बेटा सजन सिंह दोनों को देखने खेत में पहुंचा जहां कुएं के पास बच्ची की चप्पल मिली वही रेशम बाई की लाश पानी में तैरते देख लड़के ने परिवार को सूचना दी। जिसके बाद परिवार और गांव वाले खेत में पहुंचे। और मूंदी पुलिस को सूचना दी गई मामले की जानकारी लगते ही तुरन्त एस आई उमेश लाखरे, ए एस आई सूरज पाटिल, और उनकी टीम मौके पर पहुंची और महिला को बाहर निकाला वही बच्ची की तलाश करने पर बच्ची नहीं मिली तो कुएं में भरा पानी खाली किया। जिसके बाद बच्ची को बाहर निकाला गया। और मौके का पंचनामा बना कर दोनों के शव को मूंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दोनों के शव का सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दुःखद घटना से परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। रेशम बाई एक महीने बाद आज अपने घर आई थी और बच्ची को लेकर खेत मे घुमने गई थी जिसके बाद यह हादसा हो गया।
मूंदी थानांतर्गत ग्राम काकरिया में कल शाम एक दुखद घटना घट गई। यहां कुएं में डूबने से 8 वर्ष की एक बच्ची और एक 75 वर्ष की महिला की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला अपने रिश्तेदार की बच्ची को लेकर अपने खेत देखने गई थी। इस बीच बच्ची चिंकी पिता विनोद जाति भिलाला 8 वर्ष का पैर फिसलने से वह कुएं में गिर गई बच्ची को कुएं में गिरता देख 75 वर्ष की दादी रेशम बाई पति अनोखीलाल जाति भिलाला भी उसे बचाने के लिए कुएं में कूद गई। बहुत देर दोनों घर नहीं पहुंची तो महिला का बेटा सजन सिंह दोनों को देखने खेत में पहुंचा जहां कुएं के पास बच्ची की चप्पल मिली वही रेशम बाई की लाश पानी में तैरते देख लड़के ने परिवार को सूचना दी। जिसके बाद परिवार और गांव वाले खेत में पहुंचे। और मूंदी पुलिस को सूचना दी गई मामले की जानकारी लगते ही तुरन्त एस आई उमेश लाखरे, ए एस आई सूरज पाटिल, और उनकी टीम मौके पर पहुंची और महिला को बाहर निकाला वही बच्ची की तलाश करने पर बच्ची नहीं मिली तो कुएं में भरा पानी खाली किया। जिसके बाद बच्ची को बाहर निकाला गया। और मौके का पंचनामा बना कर दोनों के शव को मूंदी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। दोनों के शव का सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा। दुःखद घटना से परिवार वालो का रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। रेशम बाई एक महीने बाद आज अपने घर आई थी और बच्ची को लेकर खेत मे घुमने गई थी जिसके बाद यह हादसा हो गया।विज्ञापन
विज्ञापन