Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूंग फसल का किया निरीक्षण

Barkat Qureshi / Wed, May 21, 2025 / Post views : 319

Share:
कृषि विभाग के संयुक्त दल ने ग्रामीण क्षेत्रों में मूंग फसल का किया निरीक्षण हरदा से ब्यूरो प्रमुख गोपाल शुक्ला हरदा 21 मई कृषि विभाग की डायग्नोस्टिक टीम ने बुधवार को विकासखण्ड हरदा के ग्राम भाटपरेटीया, रन्हाईकला , दुधकच्छ खुर्द एवं कोटल्याखेड़ी का दौरा कर मूंग फसल का निरीक्षण किया। संयुक्त दल में कृषि विभाग की वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमति संगीता डावर, कृषि विस्तार अधिकारी सुश्री दुर्गा निगवाल एवं कृषि वैज्ञानिक डॉ मुकेश बंकोलिया शामिल थे। निरीक्षण के दौरान किसानों को सम सामयिक सलाह दी गई कि मौसम में बदलाव को देखते हुए मूंग फसल में इल्ली लगने की संभावना है । किसान भाई खेत की सतत निगरानी करें एवं इल्ली दिखाई देने पर मूंग फसल में कीटनाशक का प्रयोग शाम 4 बजे के बाद या सुबह करें। छिड़काव के लिए पानी की पर्याप्त मात्रा का प्रयोग करें। कृषकों को सलाह दी गई कि कीटनाशक फ्लू बेड़ा माइड 60 मिली प्रति एकड़ अथवा क्लोरो इंट्रानीलीप्रोल 60 मिली प्रति एकड़ अथवा स्पिनोटरम 180 मिली प्रति एकड़ की दर से पावर पम्प द्वारा 100 से 125 लीटर पानी प्रति एकड़ जबकि हाथ पंप द्वारा 200 से 250 लीटर पानी प्रयोग कर छिड़काव करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें