Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: केंद्रीय पशुपालन विभाग के सांख्यिकी सलाहकार श्री हजारिका ने पशु संगणना कार्य का निरीक्षण किया

Barkat Qureshi / Sun, Jan 19, 2025 / Post views : 276

Share:
केंद्रीय पशुपालन विभाग के सांख्यिकी सलाहकार श्री हजारिका ने पशु संगणना कार्य का निरीक्षण किया भारत सरकार के पशुपालन डेयरी एवं फिशरीज विभाग के पशुपालन सांख्यिकी सलाहकार श्री जगत हजारिका द्वारा शनिवार एवं रविवार को हरदा जिले में चल रही 21वीं पशु संगणना कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सुपरवाइजर की बैठक लेकर कार्य की प्रगति की समीक्षा भी की । उल्लेखनीय है संपूर्ण भारत में इन दिनों 21वीं पशु संगणना का कार्य संचालित है, जो कि आगामी फरवरी माह तक रहेगा । उपसंचालक पशु चिकित्सा डॉक्टर एस के त्रिपाठी ने बताया कि पशु संगणना के दौरान प्रगणकों के द्वारा घर-घर जाकर विभिन्न प्रकार के पालतू पशुओं की जानकारी प्राप्त कर पशु संगणना एप पर ऑनलाइन दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि हरदा जिले में 499 आबाद ग्रामों एवं 4 शहरी क्षेत्र के 80 वार्डों में 21वीं पशु संगणना का कार्य संचालित है, ग्रामीण क्षेत्र में 6 सुपरवाइजर एवं 33 प्रगणक तथा शहरी क्षेत्र में एक सुपरवाइजर एवं 8 प्रगणकों सहित कुल 41 प्रगणक एवं 7 सुपरवाइजर की ड्यूटी जिले में लगाई गई है । भारत सरकार के पशुपालन विभाग के सांख्यिकी सलाहकार श्री हजारिका द्वारा टिमरनी विकासखंड के ग्राम सोडलपुर एवं बड़वानी का भी दौरा किया , एवं पशुपालकों से भी समक्ष में चर्चा की। उन्होंने पशु संगणना कार्य में लगे प्रगणकों से अपने समक्ष पशु गणना कार्य की एप्लीकेशन पर ऑनलाइन एंट्री करवा कर भी देखा। श्री हजारिका ने सुपरवाइजर एवं प्रगणकों से पशु गणना कार्य में आ रही परेशानियों के संबंध में भी चर्चा की एवं आवश्यक समाधान एवं सुझाव भी दिए। श्री हजारिका ने मोबाइल नेटवर्क विहीन क्षेत्र में पशु गणना कार्य करने और उसे ऑनलाइन करने के संबंध मे प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को आवश्यक सुझाव दिए । इस दौरान श्री हजारिका के साथ नेशनल डिजिटल लाइव स्टॉक मिशन के आईटी विशेषज्ञ पंकज देशमुख एवं पशुपालन संचालनालय के सहायक संचालक सांख्यिकी श्री जे एस मोवेल भी मौजूद थे ।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें