: खंडवा में भाजपा मंत्री विजय शाह के खिलाफ कर्नल सोफिया कुरैशी पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा कड़ा ज्ञापन
Barkat Qureshi / Sat, May 17, 2025 / Post views : 286
खंडवा में भाजपा मंत्री विजय शाह के खिलाफ कर्नल सोफिया कुरैशी पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने सौंपा कड़ा ज्ञापन
संवाददाता ईस्हाक गौरी
भारतीय जनता पार्टी के मंत्री एवं विधायक विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर जिला कांग्रेस ने जोरदार विरोध जताया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने खंडवा प्रशासन को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि मंत्री विजय शाह की अभद्र टिप्पणी न केवल कर्नल सोफिया कुरैशी का अपमान है, बल्कि इससे देश की महिलाओं और भारतीय सेना की गरिमा भी ठेस पहुंची है। कांग्रेस नेताओं ने इसे अक्षम्य अपराध बताते हुए इसे देशद्रोह की श्रेणी में रखा है।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अय्यूब लाला, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष रचना तिवारी, , शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता पालीवाल , नेता प्रतिपक्ष दीपक मल्लू राठौर, यूथ कांग्रेस के पूर्व विधानसभा शहजाद पवार, किसान कांग्रेस के हर्ष पाठक, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार कैथवास, जनपद पंचायत के पूर्व सदस्य रणधीर कैथवास, किसान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्याम यादव, छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष अक्षत अग्रवाल, आईटी सेल के जिला अध्यक्ष वामनराव जाधव, कादर खान, वीरेन्द्र गौतम, सागर पवार, आयन पठान, वकील भाई, अरुण पटेल सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल थे।
रचना तिवारी ने ज्ञापन का वाचन करते हुए कहा कि इस तरह की टिप्पणियाँ न केवल एक बहादुर महिला अधिकारी का अपमान हैं, बल्कि पूरे देश की बेटियों और देश की सेना के सम्मान को भी ठेस पहुंचाती हैं। उन्होंने प्रशासन से कहा कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाए और उन्हें पद से हटा दिया जाए।
ज्ञापन सौंपने वाले नेताओं ने कहा कि वे देश की सेना और महिलाओं के सम्मान की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएंगे और इस प्रकार के असंसदीय एवं अमर्यादित व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे।विज्ञापन
विज्ञापन