Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन मे शामिल दो ट्रेक्टर और एक डंपर जप्त

Barkat Qureshi / Tue, Jan 21, 2025 / Post views : 234

Share:
खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन मे शामिल दो ट्रेक्टर और एक डंपर जप्त हरदा 21 जनवरी 2025/ कलेक्टर श्री आदित्य सिंह के निर्देशन पर जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी श्री आर पी कमलेश ने बताया कि मंगलवार को खनिज विभाग के दल ने सिराली तहसील अन्तर्गत अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच के दौरान अवैध उत्खनन मे संलग्न ट्रेक्टर नम्बर एमपी 47 जेडडी 5248 को जप्त कर थाना सिराली मे खडा किया गया। इसके अलावा ग्राम सिराली मे रेत के अवैध भंडारण मे संलग्न एक अन्य ट्रेक्टर एमपी 47 एएच 0335 को जप्त कर थाना सिराली मे खडा किया गया है। दोनो वाहनो पर गौण खनिज नियमो के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी। जिला खनिज अधिकारी श्री कमलेश ने बताया कि इसके अलावा एक अन्य डम्पर द्वारा गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए ग्राम सिराली मे जप्त कर थाना सिराली मे खडा किया गया है, इन सभी मामलों में गौण खनिज नियमो के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें