Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन में शामिल ट्रेक्टर जप्त

Barkat Qureshi / Fri, May 23, 2025 / Post views : 420

Share:
खनिज के अवैध उत्खनन व परिवहन में शामिल ट्रेक्टर जप्त हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला हरदा 23 मई खनिज के अवैध परिवहन व उत्खनन के विरूद्ध कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देश पर लगातार कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में गुरूवार को खनिज विभाग के दल ने खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन के मामले में एक ट्रेक्टर जप्त किया हैं। जिला खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश ने बताया कि खनिज विभाग के दल ने जांच के दौरान टिमरनी तहसील टिमरनी तहसील अन्तर्गत खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की। जांच के दौरान पोखरनी से अहलवाड़ा रोड़ पर रेत से भरा हुआ नीला रंग का न्यू हालैंड ट्रेक्टर बिना नम्बर का पोखरनी की तरफ आता हुआ पाया गया, जिसे रोककर पूछताछ की गई। चालक संजय पिता गया प्रसाद चौहान निवासी बिच्छापुर ने बताया कि वह बघवाड़ से रेत भरवाकर विक्रय के लिये ले जा रहा है और उसके पास अभिवहन पास नही है। ट्रेक्टर मय खनिज चालक से जप्त कर थाना टिमरनी मे खड़ा किया गया। प्रकरण में गौण खनिज नियमो के तहत प्रकरण तैयार कर कार्यवाही की जावेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें