: खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त
Barkat Qureshi / Sat, Jun 7, 2025 / Post views : 306
खनिज के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 7 जून 2025/ कलेक्टर सिद्धार्थ जैन के निर्देशन मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश ने बताया कि खनिज विभाग के दल ने गिट्टी के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त किये। खनिज विभाग के दल ने शनिवार को हरदा से नीमगांव रोड़ पर डम्पर नम्बर एमपी 47 जी 0340 द्वारा गिट्टी का बिना अभिवहन पास परिवहन किया जाना पाया गया, जिसे चालक से जप्त कर थाना सिविल लाइन हरदा मे खडा किया गया है। इसके साथ ही डम्पर नम्बर आरजे 10 जीए 9913 द्वारा हरदा खंडवा रोड से बमहनगांव मार्ग पर गिट्टी का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया जिसे चालक से जप्त कर छीपाबड थाना मे खडा किया गया। इसके अलावा शुक्रवार को छीपाबड से चारूवा मार्ग में ग्राम पड़वा के पास डम्पर नम्बर एमपी 47 जेडएच 4008 की जांच गयी जिसमे गिट्टी परिवहन हेतू अभिवहन पास नही पाया गया जिसे चालक से जप्त कर थाना छीपाबड मे खड़ा किया गया। तीनों वाहनों पर गौण खनिज नियमों के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जावेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन