: खरगोन पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर दी दबिश
Barkat Qureshi / Tue, Mar 11, 2025 / Post views : 295
खरगोन पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर दी दबिश
थाना कसरावद पर की गई कार्यवाही, नदी किनारे चल रही भट्टियों को पुलिस ने किया ध्वस्त
पुलिस ने 2500 लीटर महुआ लहान कीमती लगभग 02 लाख रुपये का किया नष्ट
03 प्रकरणों मे कुल 60 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त
पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा अवैध शराब निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मराज मीना के निर्देशन व अति.पुलिस अधीक्षक मनोहरसिंह बारीया के मार्गदर्शन मे समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी तारतम्य मे थाना कसरावद पर पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब बनाने के ठिकानों पर दबिश देकर भारी मात्रा मे महुआ लहान नष्ट कर बड़ी कार्यवाही की गई है ।
घटना का संक्षिप्त विवरणः-
दिनांक 09.03.25 को थाना कसरावद पर मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि, ग्राम भादलपुरा व ग्राम भीलगांव मे कुंदा नदी के किनारे अवैध शराब की भट्टी संचालित की जा रही है व अवैध शराब का संग्रहण भी किया जा रहा है । मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना से अवगत करवाकर रवाना किया गया ।
जहां पुलिस टीम ने मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम भादलपुरा व ग्राम भीलगांव मे मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी गई, जिसमे पुलिस टीम ने कार्यवाही करते हुए कुल की गई कार्यवाही मे कुल 2500 लीटर महुआ लहान कीमती लगभग 2,00,000/- रुपये व 60 लीटर अवैध कच्ची शराब कीमती लगभग 3000/- रुपये व अवैध शराब बनाने के संसाधन को नियमानुसार विधिवत जप्त कर थाना कसरावद पर 03 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए है ।
पुलिस टीम –
उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मंडलेश्वर श्री मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेंद्र बर्मन के नेतृत्व मे उनि महेश यादव, सउनि मोहन सिंगला, प्रआर.730 वेरसिंह, प्रआर.569 भावसिंह, प्रआर.805 वहाब, प्रआर.375 मनोज, आर.364 जितेन्द्र, आर.673 महेन्द्र, आर.1045 अतुल, मआर.841 सविता व मआर.630 रानी व थाने के अन्य स्टाफ का विशेष योगदान रहा ।
कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट

कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्टविज्ञापन
विज्ञापन