Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

:    खरगोन पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के दौरान किए 66 अवयस्क बालक/बालिकाओ को खोज कर दसत्याब करने में पाई बड़ी सफलता 🚔 🚨 👮🏻‍♂️ 

Barkat Qureshi / Sat, Mar 1, 2025 / Post views : 362

Share:
खरगोन पुलिस ने “ऑपरेशन मुस्कान” के दौरान किए 66 अवयस्क बालक/बालिकाओ को खोज कर दसत्याब करने में पाई बड़ी सफलता 🚔 🚨 👮🏻‍♂️ पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के कुशल निर्देशन मे की गई कार्यवाही दिनांक 01.02.25 से 28.02.25 तक पुलिस मुख्यालय के द्वारा चलाया गया “ऑपरेशन मुस्कान” अभियान वर्ष 2025 मे दिनांक 01.01.2025 से 28.02.25 तक खरगोन पुलिस ने कुल 95 नाबालिग बालक/बालिकाओ को किया दसत्याब   वर्ष 2024 मे पुलिस ने दसत्याब की कुल 404 बालक/बालिकाओ को किया दसत्याब देश के विभिन्न राज्यो से पुलिस टीम ढूंढकर लाई गुम हुए नाबालिग बालक/बालिकाओं को पुलिस ने बालक/बालिकाओ को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए नाबालिक बालक/बालिकाओ की दस्तयाबी हेतु विशेष अभियान "ऑपरेशन मुस्कान" दिनांक 01.02.25 से 28.02.25 तक चलाए जाने हेतु आदेशित किया गया था। । पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा खरगोन जिले मे गुम हुए नाबालिक बालक/बालिकाओ की अधिक से अधिक दसत्याबी करने हेतु निर्देशित किया गया था । उक्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना व अति.पुलिस अधीक्षक श्री मनोहरसिंह बारीया के द्वारा गुम हुए नाबालिक बालक/बालिकाओ के प्रत्येक अपराध मे संबंधी अपराधों के विवेचना अधिकारी की लगातार मीटिंग लेकर केस डायरी की समीक्षा की समीक्षा की गई एवं समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया । इसी क्रम मे जिला खरगोन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के निर्देशन व अति.पुलिस अधीक्षक श्री मनोहरसिंह बारीया के मार्गदर्शन मे प्रत्येक अपराध मे पुलिस थाने से विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया जिनके सहयोग के लिए डीएसपी एजेके श्रीमति वर्षा सोलंकी, डीसीबी शाखा व सायबर सेल टीम को भी विशेष सहयोग करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस टीम के द्वारा कुशल दक्षता का परिचय देते हुए *देश के विभिन्न राज्य जिनमे मुख्यतः गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कर्नाटका, केरल आदि* राज्यों मे लगातार दस्तयाबी हेतु प्रयास किए । जिनके परिणामस्वरूप खरगोन जिले के विभिन्न थानों द्वारा *01.01.2024 से दिनांक 28.02.2025 तक की अवधि मे कुल 499 नाबालिक बालक/बालिकाओ को सकुशल दसत्याब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया । जिसमे वर्ष 2025 "ऑपरेशन मुस्कान" दिनांक 01.02.25 से 28.02.25 के 66 नाबालिक बालक/बालिकाओ* की दसत्याबी भी शामिल है । शेष गुम बालक/बालिकाओं की दस्तायाबी के प्रयास निरंतर जारी है

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें