: खरगोन पुलिस ने मुस्कान अभियान के तहत 12 घंटे के भीतर किया 01 नाबालिग बालिका को दस्तायाब
Barkat Qureshi / Wed, Feb 12, 2025 / Post views : 173
खरगोन पुलिस ने मुस्कान अभियान के तहत 12 घंटे के भीतर किया 01 नाबालिग बालिका को दस्तायाब
थाना कसरावद पर 01 नाबालिग बालिका को किया दस्तायाब
पुलिस के लगातार जारी प्रयासों से मिली बलिकाएँ
बालिकाओ को सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द, परिजनों ने पुलिस का आभार व्यक्त किया
मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा समस्त जिलों मे “मुस्कान अभियान” चलाया जा रहा है, इस अभियान के अंतर्गत जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए नाबालिक/बालिग बालक/बालिकाओ की अधिक से अधिक दस्तयाबी की जाने हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया है । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री मनोहर सिंह बारिया के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
इसी तारतम्य में थाना कसरावद फरियादी निवासी ग्राम मोगावां की सूचना पर दिनांक 10.02.25 को गुम हुई नाबालिक बालिका की सूचना पर अपराध क्रमांक 48/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । जिसमे पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सकुशल बालिका को जिला धार से 12 घंटे के भीतर ही दसत्याब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है । शेष गुम बालक/बालिकाओं की दस्तायाबी के प्रयास निरंतर जारी है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व मे प्रआर 375 मनोज कुशवाह, प्रआर.659 महेश मालवीय, आर 1045 अतुल, मआर 630 रानी धुरवे, म.आर.1033 सुनिधि राजे बुंदेला, मआर 841 सवीता चौहान, आर संदीप चौहान व सायबर सेल खरगोन से आर अभिलाष का विशेष योगदान रहा ।
मध्य प्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा समस्त जिलों मे “मुस्कान अभियान” चलाया जा रहा है, इस अभियान के अंतर्गत जिलों के विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम हुए नाबालिक/बालिग बालक/बालिकाओ की अधिक से अधिक दस्तयाबी की जाने हेतु पुलिस टीम को निर्देशित किया गया है । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री मनोहर सिंह बारिया के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
इसी तारतम्य में थाना कसरावद फरियादी निवासी ग्राम मोगावां की सूचना पर दिनांक 10.02.25 को गुम हुई नाबालिक बालिका की सूचना पर अपराध क्रमांक 48/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था । जिसमे पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सकुशल बालिका को जिला धार से 12 घंटे के भीतर ही दसत्याब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया है । शेष गुम बालक/बालिकाओं की दस्तायाबी के प्रयास निरंतर जारी है ।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन के नेतृत्व मे प्रआर 375 मनोज कुशवाह, प्रआर.659 महेश मालवीय, आर 1045 अतुल, मआर 630 रानी धुरवे, म.आर.1033 सुनिधि राजे बुंदेला, मआर 841 सवीता चौहान, आर संदीप चौहान व सायबर सेल खरगोन से आर अभिलाष का विशेष योगदान रहा ।विज्ञापन
विज्ञापन