: खरगोन पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार • पुलिस ने किया 01 आरोपी को गिरफ्तार
Barkat Qureshi / Thu, Jul 10, 2025 / Post views : 319
खरगोन पुलिस ने हत्या के आरोपी को किया गिरफ्तार
• पुलिस ने किया 01 आरोपी को गिरफ्तार
• पूर्व मे आपसी विवाद होने से फरियादी के घर गए थे मारपीट करने
• बीचबचाव करने आए फरियादी के बड़े पापा को लगा आरोपियों के द्वारा पत्थर इलाज के दौरान मौत
कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट
दिनांक 05.07.2025 को थाना बलकवाडा पर सूचना प्राप्त हुई थी कि, ग्राम सुर्वा के रहने वाले रामु पिता खुमसिंह एवं ओंकार पिता रमेश ने फरियादी के घर के सामने ग्राम सिनगुन बैडीपुरा आए एवं पुरानी बात को लेकर लड़ाई करने के लिए फरियादी को घर से बहार निकालने के लिए गली-गलोच करने लगे ।
विवाद होता देख फरियादी और उसके पास रहने वाले परिवारजन घर से बाहर आए आरोपियों के द्वारा फरियादी के घर पर पत्थर मारे जो बीच-बचाव करने आए फरियादी के बडे पापा कैलाश को सिर मे पत्थर लगने से उन्हे सिर मे चोट लगी यह देख कर रामु पिता खुमसिंह एवं ओंकार पिता रमेश मौके से भाग गए । फरियादी के बडे पापा कैलाश को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल खरगोन लेकर आए, इलाज के दौरान फरियादी के बडे पापा कैलाश की मृत्यु हो गई । प्राप्त सूचना पर थाना बलकवाडा पर अपराध क्रमांक 197/2025 धारा 103,296 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मंडलेश्वर श्री मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक श्री रितेश यादव के नेतृत्व में थाना बलकवाडा से पुलिस टीम का गठन किया जाकर उक्त हत्या की घटना मे शामिल आरोपियों को शीघ्र से शीघ्र गिरफ़्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा हत्या की घटना मे शामिल आरोपीयो की गिरफ़्तारी के उनके मिलने वाले संभावित स्थानों पर दबिश दी गई जिसके परिणामस्वरूप पुलिस टीम के द्वारा ओंकार पिता रमेश पचावे उम्र 20 साल निवासी स्कूल के पास ग्राम सर्वा थाना बलकवाडा को गिरफ्तार किया गया है एवं घटना मे शामिल रामु पिता खुमसिंह को भी पुलिस टीम के द्वारा शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
पुलिस टीम
उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मंडलेश्वर श्री मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक श्री रितेश यादव के नेतृत्व में उनि पप्पू मोर्य, प्र आर 868 रामेश्वर पांडेय, आर 364 जितेंद्र बघेल, आर 673 महेंद्र ठाकुर, आर धर्मेंद्र सोलंकी, आर 1015 राकेश चोहान, आर 571 तिलक खरते एवं सायबर टीम का विशेष योगदान रहा।
कसरावद तहसील से अजीज सूफी की रिपोर्ट
दिनांक 05.07.2025 को थाना बलकवाडा पर सूचना प्राप्त हुई थी कि, ग्राम सुर्वा के रहने वाले रामु पिता खुमसिंह एवं ओंकार पिता रमेश ने फरियादी के घर के सामने ग्राम सिनगुन बैडीपुरा आए एवं पुरानी बात को लेकर लड़ाई करने के लिए फरियादी को घर से बहार निकालने के लिए गली-गलोच करने लगे ।
विवाद होता देख फरियादी और उसके पास रहने वाले परिवारजन घर से बाहर आए आरोपियों के द्वारा फरियादी के घर पर पत्थर मारे जो बीच-बचाव करने आए फरियादी के बडे पापा कैलाश को सिर मे पत्थर लगने से उन्हे सिर मे चोट लगी यह देख कर रामु पिता खुमसिंह एवं ओंकार पिता रमेश मौके से भाग गए । फरियादी के बडे पापा कैलाश को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल खरगोन लेकर आए, इलाज के दौरान फरियादी के बडे पापा कैलाश की मृत्यु हो गई । प्राप्त सूचना पर थाना बलकवाडा पर अपराध क्रमांक 197/2025 धारा 103,296 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मंडलेश्वर श्री मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक श्री रितेश यादव के नेतृत्व में थाना बलकवाडा से पुलिस टीम का गठन किया जाकर उक्त हत्या की घटना मे शामिल आरोपियों को शीघ्र से शीघ्र गिरफ़्तारी करने हेतु निर्देशित किया गया था ।
विवेचना के दौरान पुलिस टीम के द्वारा हत्या की घटना मे शामिल आरोपीयो की गिरफ़्तारी के उनके मिलने वाले संभावित स्थानों पर दबिश दी गई जिसके परिणामस्वरूप पुलिस टीम के द्वारा ओंकार पिता रमेश पचावे उम्र 20 साल निवासी स्कूल के पास ग्राम सर्वा थाना बलकवाडा को गिरफ्तार किया गया है एवं घटना मे शामिल रामु पिता खुमसिंह को भी पुलिस टीम के द्वारा शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।
पुलिस टीम
उक्त प्रकरण मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मंडलेश्वर श्री मनोहर सिंह गवली के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक श्री रितेश यादव के नेतृत्व में उनि पप्पू मोर्य, प्र आर 868 रामेश्वर पांडेय, आर 364 जितेंद्र बघेल, आर 673 महेंद्र ठाकुर, आर धर्मेंद्र सोलंकी, आर 1015 राकेश चोहान, आर 571 तिलक खरते एवं सायबर टीम का विशेष योगदान रहा।विज्ञापन
विज्ञापन