: खरगोन पुलिस ने 08 वर्ष से पेरोल पर अपनी पहचान छुपा कर फ़रारी काट रहे आरोपी को गिरफ्तार
Barkat Qureshi / Tue, Jul 1, 2025 / Post views : 306
खरगोन पुलिस ने 08 वर्ष से पेरोल पर अपनी पहचान छुपा कर फ़रारी काट रहे आरोपी को गिरफ्तार
• कसरावद पुलिस ने पकडा इंदौर जिले का 5000 ईनामी आरोपी को
• आरोपी पर वर्ष 2003 मे थाना कसरावद पर हुआ था हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध
• आरोपी पेरोल पर आया था जमानत पर फिर इंदौर व कसरावद मे पंजीबद्द हुए 01-01 अपराध
पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के द्वारा जिला खरगोन में लंबित पंजीबद्ध प्रकरणों मे फरार चल रहे आरोपियों की तलाश पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये गये थे । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम मे पुलिस थाना टीम कसरावद ने 08 वर्ष से फरार चल रहे के आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है ।
पुलिस थाना टीम कसरावद के द्वारा अपराध क्रमांक 256/23 धारा-294,323,325,506,34 भादवि मे दिनांक 23.06.23 से फरार चल रहे आरोपी हुकुम पिता दूरसिंह बामनिया उम्र-40 वर्ष निवासी ग्राम नयानगर बालसमुद हाल पता-ग्राम सुन्द्रेल बगडीपुरा थाना धामनोद जिला धार को दिनांक 30.06.25 को ग्राम सुन्द्रेल बगडीपुरा से मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है ।
आरोपी से पूछताछ व पुलिस रिकार्ड खंगालने के पश्चयात ज्ञात हुआ कि, वर्ष 2003 मे थाना कसरावद के अपराध क्रमांक 386/2003 धारा 307, 34 बढ़ाने धारा 302 भादवि मे आरोपी हुकुम पिता दूरसिंह बामनिया उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम नयानगर बालसमुद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था व माननीय न्यायालय के द्वारा आरोपी को आजीवन कारावास से दंडित कर इंदौर जेल भेज दिया गया था ।
जिसके बाद से आरोपी पेरोल पर जमानत पर बाहर आया था व वर्ष 2018 से अपनी पहचान बदल कर 08 वर्ष से लगातार फरारी फ़रारी काट रहा था, जिस पर से आरोपी के विरूध्द थाना एमजी रोड इन्दौर मे अपराध क्रमांक 449/18 धारा 224 भादवि का पंजीबध्द होकर विवेचना मे लिया गया था । विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ़्तारी पर राशि 5000/- रुपये के इनाम भी उद्घोषित किया गया था ।
आरोपी हुकुम पिता दूरसिंह बामनिया उम्र-40 वर्ष निवासी ग्राम नयानगर बालसमुद हाल पता-ग्राम सुन्द्रेल बगडीपुरा थाना धामनोद जिला धार को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
पुलिस टीम
उक्त की गई कार्यवाही मे थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेंद्र बर्मन, उनि जितेन्द्र कवचे, आर.1068 बलराम मुकाती, आर.760 हरिओम कौशिक एवं सायबर सेल से उनि दीपक तलवारे का विशेष योगदान रहा ।
पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना के द्वारा जिला खरगोन में लंबित पंजीबद्ध प्रकरणों मे फरार चल रहे आरोपियों की तलाश पतारसी व शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु निर्देश दिये गये थे । प्राप्त निर्देशों के परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन श्रीमति शकुन्तला रुहल के मार्गदर्शन मे समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारीयों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी क्रम मे पुलिस थाना टीम कसरावद ने 08 वर्ष से फरार चल रहे के आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है ।
पुलिस थाना टीम कसरावद के द्वारा अपराध क्रमांक 256/23 धारा-294,323,325,506,34 भादवि मे दिनांक 23.06.23 से फरार चल रहे आरोपी हुकुम पिता दूरसिंह बामनिया उम्र-40 वर्ष निवासी ग्राम नयानगर बालसमुद हाल पता-ग्राम सुन्द्रेल बगडीपुरा थाना धामनोद जिला धार को दिनांक 30.06.25 को ग्राम सुन्द्रेल बगडीपुरा से मुखबिर सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है ।
आरोपी से पूछताछ व पुलिस रिकार्ड खंगालने के पश्चयात ज्ञात हुआ कि, वर्ष 2003 मे थाना कसरावद के अपराध क्रमांक 386/2003 धारा 307, 34 बढ़ाने धारा 302 भादवि मे आरोपी हुकुम पिता दूरसिंह बामनिया उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम नयानगर बालसमुद को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था व माननीय न्यायालय के द्वारा आरोपी को आजीवन कारावास से दंडित कर इंदौर जेल भेज दिया गया था ।
जिसके बाद से आरोपी पेरोल पर जमानत पर बाहर आया था व वर्ष 2018 से अपनी पहचान बदल कर 08 वर्ष से लगातार फरारी फ़रारी काट रहा था, जिस पर से आरोपी के विरूध्द थाना एमजी रोड इन्दौर मे अपराध क्रमांक 449/18 धारा 224 भादवि का पंजीबध्द होकर विवेचना मे लिया गया था । विवेचना के दौरान आरोपी की गिरफ़्तारी पर राशि 5000/- रुपये के इनाम भी उद्घोषित किया गया था ।
आरोपी हुकुम पिता दूरसिंह बामनिया उम्र-40 वर्ष निवासी ग्राम नयानगर बालसमुद हाल पता-ग्राम सुन्द्रेल बगडीपुरा थाना धामनोद जिला धार को नियमानुसार गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है ।
पुलिस टीम
उक्त की गई कार्यवाही मे थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेंद्र बर्मन, उनि जितेन्द्र कवचे, आर.1068 बलराम मुकाती, आर.760 हरिओम कौशिक एवं सायबर सेल से उनि दीपक तलवारे का विशेष योगदान रहा ।विज्ञापन
विज्ञापन