Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: खुटपल गांव की बोरिंग सूखने पर जलसंकट गहराया,बडी संख्या में ग्रामवासीयो ने किया जमकर हंगामा व चक्काजाम

Barkat Qureshi / Sun, Mar 30, 2025 / Post views : 176

Share:
खुटपल गांव की बोरिंग सूखने पर जलसंकट गहराया,बडी संख्या में ग्रामवासीयो ने किया जमकर हंगामा व चक्काजाम गर्मी के चलते हुए इन दिनों पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। ग्रामीण इलाकों में परंपरागत जलस्रोतों के सूखने के कारण पेयजल गहरा गया है। ग्रामीणों को हर वर्ष गर्मी के मौसम में दूरदराज से पानी का परिवहन करना पड़ता है। ऐसे जलाभाव वाले गांवों में पानी की पर्याप्त व्यवस्था के लिए किए गए प्रयासों के सार्थक परिणाम अभी तक सामने नहीं आ सके। ग्रामीण क्षेत्रों में जलस्रोतों का जलस्तर काफी नीचे चला गया है। विगत वर्षों में पंचायतों द्वारा कराए गए नवीन बोरो से भी पानी की पूर्ति नही हो पा रही ऐसा ही मामला आया खंडवा जनपद के ग्राम खुटपल से आया है।   खंडवा जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम खुटपल मे रविवार को ग्रामीणों ने पेयजल को लेकर हंगामा कर चक्का जाम कर दिया।बताया जाता है कि ग्राम के किसी अन्य बोरवेल के कारण ग्राम के सरकारी बोरवेल का जलस्तर नीचे चला गया है, जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल का भंयानक संकट खड़ा हो गया। गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को जमकर हंगामा किया ओर इक्कठे होकर चक्का जाम कर दिया। पेयजल कि समस्या के निराकरण के लिए ग्रामीणों की और से प्रशासन से निराकरण करने के लिए मांग कि गई। ग्राम के सरकारी बोरवेल मे पानी नहीं आने कि जानकारी लगते ही बड़ी संख्या मे ग्रामीण एकत्रित हो गए और पेयजल कि समस्या का निराकरण निकालने कि मांग करने लगे, देखते ही देखते बड़ी संख्या मे लोग जमा हो गए। सरपंच राहुल मंडवाल ने बताया कि गर्मी के चलते सरकारी ट्यूबवेल का जलस्तर कुछ हद तक नीचे चले गया है। पेयजल की ग्रामवासियो को किसी प्रकार कि दिक्कत नहीं आएगी। नया ट्यूबवेल करवा दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें