Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिये सभी आवश्यक तैयारी समय सीमा में पूर्ण करें

Barkat Qureshi / Mon, Jan 20, 2025 / Post views : 242

Share:
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के लिये सभी आवश्यक तैयारी समय सीमा में पूर्ण करें हरदा 20 जनवरी 2025/ आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस जिले में समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिये अधिकारियों को जो दायित्व सौंपे गये है, उन्हें समय सीमा में पूर्ण करें। यह निर्देश जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, सुश्री रजनी वर्मा, श्री संजीव नागू सहित अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती झानिया ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समय सीमा में संतुष्टिपूर्ण ढंग से निराकरण करें। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिन ग्रामों में शिविरों का आयोजन अभी नहीं हुआ है, वहां 26 जनवरी से पूर्व शिविर आयोजित कर ग्रामीणों को पात्रता अनुसार शासन की योजनाओं का लाभ दिलाएं तथा जनकल्याण पोर्टल पर उसे दर्ज भी करें। उन्होने अधिकारियों से कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर आवेदक को सुचित करें। संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय ने बैठक में सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिये कि राजस्व महा अभियान के तहत नामांतरण, सीमांकन, बंटवारे व बटांकन की कार्यवाही 26 जनवरी के पूर्व पूर्ण कर पोर्टल पर दर्ज कराएं। श्री राय ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हितग्राहियों के आधार सीडिंग व ई-केवायसी कार्यवाही शीघ्रता से पूर्ण करें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें