: गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए बहुत उत्साहित हैं शौर्या दल की बालिकाएं
Barkat Qureshi / Tue, Jan 21, 2025 / Post views : 306
गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने के लिए बहुत उत्साहित हैं शौर्या दल की बालिकाएं
हरदा 21 जनवरी 2025, महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के निर्देश अनुसार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में होने वाली परेड में शौर्या दल की टुकड़ी भी शामिल होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि हरदा ग्रामीण क्षेत्र की परियोजना अधिकारी सुश्री प्रीति शर्मा को गणतंत्र दिवस की "शौर्य दल" की परेड के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके मार्गदर्शन में शौर्य दल में शामिल लगभग दो दर्जन बालिकाएं प्रतिदिन नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाली परेड अभ्यास में शामिल हो रही हैं। सभी बालिकाएं गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड में शामिल होने को लेकर काफी उत्साहित हैं। श्री त्रिपाठी ने बताया कि शौर्य दल की टुकड़ी परेड कमांडर संतोषी बघेल के नेतृत्व में प्रतिदिन सुबह शाम नेहरू स्टेडियम में जाकर परेड का अभ्यास कर रही हैं।
हरदा 21 जनवरी 2025, महिला एवं बाल विकास विभाग भोपाल के निर्देश अनुसार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में होने वाली परेड में शौर्या दल की टुकड़ी भी शामिल होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने बताया कि हरदा ग्रामीण क्षेत्र की परियोजना अधिकारी सुश्री प्रीति शर्मा को गणतंत्र दिवस की "शौर्य दल" की परेड के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। उनके मार्गदर्शन में शौर्य दल में शामिल लगभग दो दर्जन बालिकाएं प्रतिदिन नेहरू स्टेडियम में आयोजित होने वाली परेड अभ्यास में शामिल हो रही हैं। सभी बालिकाएं गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाली परेड में शामिल होने को लेकर काफी उत्साहित हैं। श्री त्रिपाठी ने बताया कि शौर्य दल की टुकड़ी परेड कमांडर संतोषी बघेल के नेतृत्व में प्रतिदिन सुबह शाम नेहरू स्टेडियम में जाकर परेड का अभ्यास कर रही हैं।विज्ञापन
विज्ञापन