Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: गणतंत्र दिवस पर ‘‘भारत पर्व’’ कार्यक्रम संपन्न

Barkat Qureshi / Mon, Jan 27, 2025 / Post views : 654

Share:
गणतंत्र दिवस पर ‘‘भारत पर्व’’ कार्यक्रम संपन्न हरदा 27 जनवरी 2025/ गणतंत्र दिवस के अवसर पर रविवार रात को हरदा के पॉलिटेक्निक कॉलेज के ऑडिटोरियम में ‘‘भारत पर्व’’ मनाया गया। इस कार्यक्रम में नरसिंहपुर से आये श्री सुमित दुबे एवं उनके दल ने बुन्देली लोकगीत प्रस्तुत किये। इसके अलावा सागर से आये श्री अंकित आठिया एवं उनके दल द्वारा बधाई व नौरता लोकनृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर हरदा शहर की बालिका कु. नित्या त्यागी ने भी देशभक्तिपूर्ण गीत पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दर्शनसिंह गेहलोत, कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती सविता झानिया, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री कुमार शानु देवड़िया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री कमलेश पाटीदार सहित विभिन्न अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम में आये कलाकारों का अधिकारियों ने माल्यार्पण कर सम्मान किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। इससे पूर्व अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें