Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: गरीब परिवारों के पात्र व्यक्तियों के बनाएं जायेंगे आवास - जनजातीय कार्य विभाग मंत्री Kunwar Vijay Shah

Barkat Qureshi / Sun, Mar 30, 2025 / Post views : 206

Share:
गरीब परिवारों के पात्र व्यक्तियों के बनाएं जायेंगे आवास - जनजातीय कार्य विभाग मंत्री Kunwar Vijay Shah 30 मार्च से 30 जून तक संचालित होगा जल गंगा संवर्धन अभियान ग्राम संदलपुर में तालाब गहारीकरण कार्य का किया भूमिपूजन ग्राम धामा में 8.50 लाख रूपये लागत के चेकडेम निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन ------- ग्राम गुलाई में सर्व सुविधा युक्त ई-वाचनालय का किया लोर्कापण   --------   जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने #जल_गंगा_संवर्धन_अभियान के तहत रविवार को ग्राम संदलपुर में तालाब गहरीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके अलावा ग्राम धामा में सार्वजनिक कूप के पास 8.50 लाख रूपये लागत के चेकडेम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।उन्होंने बताया कि 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जायेगा, जिससे पानी का संग्रहण हो सके इसके अलावा उन्होंने ग्राम गुलाई में फीता काटकर सर्व सुविधा युक्त ई-वाचनालय का लोर्कापण किया। जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सपना है की गरीब वर्ग के लोगों के लिए पक्का मकान बने।इसके लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 2029 तक लगभग 10 लाख गरीब परिवारों के पक्के मकान बनाएं जायेंगे। उन्होंने ग्राम संदलपुर में पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि सर्वे किया जाए ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति पक्के मकान से वंचित न रहे।उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि हर गरीब परिवार का सपना पूरा हो। जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ शाह ने कहा कि सरकार द्वारा हर गांव में स्कूल, सड़क, पेयजल, पक्का आवास, शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि 33 करोड़ रुपए लागत से ग्राम कोटवारिया से करवानी होते हुए वनग्राम गुलाई तक सीमेंट का रोड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि विकास निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है एवं गांवों के विकास के लिए कोई कमी नहीं की जाएगी।उन्होंने कहा कि खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, जिससे किसानों की आय दुगुनी हो सके और उनके जीवन में खुशहाली आए।जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि कोई भी गरीब व्यक्ति भूखा न सोए इसके लिए सरकार द्वारा गरीब परिवारों को 5 किलो राशन प्रति सदस्य निशुल्क दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरसूद विधानसभा क्षेत्र में तालाब से गाद निकाल कर ले जाने पर कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। तालाबों की मिट्टी खेतों में डालने से भूमि उपजाऊ होगी और इससे किसानों की आमदनी भी बढ़ेगी। जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि ग्राम संदलपुर में जो व्यक्ति सामुदायिक भवन बनाने के लिए जमीन देगा उस भवन का नाम उसी के नाम से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन सरकार द्वारा बनाया जाएगा। इस दौरान जनजाति कार्य विभाग मंत्री डॉ. शाह ने कहा कि जनजातीय भाई-बहनों के बड़े-बड़े देवस्थानों को पुनर्जीवित करने का कार्य भी सरकार द्वारा किया जाएगा।उन्होंने बताया कि हरसूद विधानसभा क्षेत्र में तालाबों, कुओं, बावड़ियों जैसी जल संरचनाओं के गहरीकरण के लिए राशि मंजूर कर दी गई है। जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ शाह ने ग्राम धामा में संबोधित करते हुए कहा कि चेकडैम के बन जाने से किसानों को सिंचाई की सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में चेकडैम में पानी की मोटर लगाकर खेतों तक पानी पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने ग्राम धामा में सचिव को निर्देश दिए कि गांव में सर्वे किया जाएं कि कोई भी व्यक्ति आवास योजना से न छूटे तथा जिसके आवास स्वीकृत हो गए है उनको आगामी एक माह में राशि उपलब्ध कराई जायें, जिससे वे आवास का कार्य पूर्ण कर सकें। ग्राम धामा में पानी की समस्या न हो इसके लिए ग्राम के कुओं का गहरीकरण किया जाएं। जनजातीय कार्य विभाग मंत्री डॉ शाह ने कहा कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आगामी 3 माह तक विभिन्न कार्य किए जायेंगे, इससे ग्रामीणों को रोजगार भी मिलेगा और वे उनके परिवार का पालन पोषण कर सकेंगे। कार्यक्रम में जल संसाधन अधिकारी श्री मनमीत मंडराई ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान 30 मार्च से 30 जून तक आयोजित किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य जन भागीदारी से जल संरक्षण करना है और जल संवर्धन के कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जल संसाधन विभाग की जितनी भी जल संरचना है उनकी मरमत्त का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल का उपयोग अधिक हो रहा है और जल कम हो रहा है, इसके लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा।इस पानी का उपयोग किसान खेतों में सिंचाई के लिए कर सकेंगे। साथ ही पशुओं के लिए भी यह पानी उपयोग में आएगा। उन्होंने कहा कि नवीन जल संरचना के निर्माण का कार्य, पूर्व से मौजूद जल संरचनाओं का मरम्मत का कार्य भी किया जाएगा। साथ ही पौधारोपण का कार्य भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत आगामी दो दिनों में जन भागीदारी से संदलपुर तालाब पर मुख्यतः झाड़ियों की कटाई एवं गाद निकलवाने का कार्य किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें