: गिट्टी के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त किये
Barkat Qureshi / Wed, Jun 4, 2025 / Post views : 298
गिट्टी के अवैध परिवहन में शामिल 3 डम्पर जप्त किये
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 4 जून 2025/ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश ने बताया कि खनिज विभाग के दल ने बुधवार को टिमरनी तहसील अन्तर्गत जांच कर गिट्टी का ओव्हर लोड परिवहन करते हुए डम्पर नम्बर एमपी47 एच 4267 को जप्त कर थाना टिमरनी मे खड़ा किया है। इसके साथ ही हरदा मे भी अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई की गई। जांच के दौरान साई आर्या कालोनी के गेट के सामने डम्पर नम्बर एमपी 47 जेड सी 8777 द्वारा गिट्टी का ओव्हर लोड परिवहन किया जाना पाया गया, जिसे जप्त कर थाना कोतवाली हरदा जिला हरदा मे खडा किया गया है।
जिला खनिज अधिकारी श्री कमलेश ने बताया कि इससे पूर्व मंगलवार को खनिज विभाग के दल ने हंडिया तहसील अन्तर्गत अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की। जांच के दौरान ग्राम हीरापुर मे डम्पर नम्बर एमपी 09 जेई 2225 द्वारा बिना अभिवहन पास गिट्टी का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया, जिसे चालक जितेंद्र पिता भगवन्त राव मराठा से जप्त कर थाना हंडिया मे खड़ा किया गया। उन्होने बताया कि तीनों डम्परों पर गौण खनिज नियमों के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।
हरदा से ब्यूरो चीफ गोपाल शुक्ला
हरदा 4 जून 2025/ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन के निर्देशन में जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण की रोकथाम की कार्यवाही लगातार जारी है। जिला खनिज अधिकारी श्री आर.पी. कमलेश ने बताया कि खनिज विभाग के दल ने बुधवार को टिमरनी तहसील अन्तर्गत जांच कर गिट्टी का ओव्हर लोड परिवहन करते हुए डम्पर नम्बर एमपी47 एच 4267 को जप्त कर थाना टिमरनी मे खड़ा किया है। इसके साथ ही हरदा मे भी अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई की गई। जांच के दौरान साई आर्या कालोनी के गेट के सामने डम्पर नम्बर एमपी 47 जेड सी 8777 द्वारा गिट्टी का ओव्हर लोड परिवहन किया जाना पाया गया, जिसे जप्त कर थाना कोतवाली हरदा जिला हरदा मे खडा किया गया है।
जिला खनिज अधिकारी श्री कमलेश ने बताया कि इससे पूर्व मंगलवार को खनिज विभाग के दल ने हंडिया तहसील अन्तर्गत अवैध उत्खनन एवं परिवहन की जांच की। जांच के दौरान ग्राम हीरापुर मे डम्पर नम्बर एमपी 09 जेई 2225 द्वारा बिना अभिवहन पास गिट्टी का अवैध परिवहन किया जाना पाया गया, जिसे चालक जितेंद्र पिता भगवन्त राव मराठा से जप्त कर थाना हंडिया मे खड़ा किया गया। उन्होने बताया कि तीनों डम्परों पर गौण खनिज नियमों के तहत कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी।विज्ञापन
विज्ञापन