: ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व शिविर लगाएं, राजस्व वसूली बढ़ाएं,कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम को दिये निर्देश
Barkat Qureshi / Wed, Feb 5, 2025 / Post views : 205
ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व शिविर लगाएं, राजस्व वसूली बढ़ाएं,कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम को दिये निर्देश
हरदा 5 फरवरी 2025/ ग्रामीण क्षेत्र में राजस्व शिविर आयोजित कर किसानों की ई-केवायसी, आधार से खसरा लिंकिंग, नक्शा तरमीम जैसी कार्यवाही पूर्ण की जाए। ये शिविर 10 से 25 फरवरी के बीच सभी तहसीलों में आयोजित करें। इन शिविरों में किसानों की यूनिक आईडी भी बनाइ जाए ताकि किसानों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत प्राप्त राशि सीधे खाते में जमा हो सके। सभी एसडीएम इन राजस्व शिविरों के लिये आवश्यक व्यवस्था व तैयारी करें। इन शिविरों का व्यापक प्रचार प्रसार गांव में पहले से मुनादी कराकर किया जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने बुधवार सुबह कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में उपस्थित सभी एसडीएम को दिये। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय एवं श्री संजीव नागू भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन