Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: ग्राम पंचायत जामुनिया में गर्भवती महिलाओं को एड्स और सिफीलिस की निःशुल्क जांच करवाने की सलाह परामर्शदाता के द्वारा दी गई है ........

Barkat Qureshi / Sat, Feb 15, 2025 / Post views : 174

Share:
ग्राम पंचायत जामुनिया में गर्भवती महिलाओं को एड्स और सिफीलिस की निःशुल्क जांच करवाने की सलाह परामर्शदाता के द्वारा दी गई है ........ बुरहानपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश सिसोदिया जी के निर्देश अनुसार एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार के सीबीएमओ डॉ अनुराग सोनी जी के मार्गदर्शन में आज शुक्रवार को ग्राम पंचायत जामुनिया में एड्स और सिफीलिस का कैम्प लगा कर ग्रामीणों को एड्स परामर्शदाता श्री हरलाल सिसोदिया जी के द्वारा उपस्थित लोगों को एड्स के प्रमुख चार कारण बताये है एड्स से पीड़ित व्यक्ति के सात खाना खाने से, हाथ मिलाने से, गले मिलने से एड्स नहीं फैलता है l बुरहानपुर जिले में वर्तमान में तीन आईसीटीसी सेंटर कार्यरत है वहां पर एड्स और सिफीलिस की जांच निःशुल्क कि जाती है आम आदमी को साल में कम से कम दो बार ये जांच निःशुल्क करवाना चाहिए है ताकि समय रहते हम उस मरीज को दवाई दे सके एड्स के प्रमुख लक्षण जैसे बार बार टीबी होना, वजन कम होना, लगातार कई दिनों तक बुखार आना, लिंफोनॉड में सूजन आना आदि अगर गलती से किसी व्यक्ति को ये लक्षण दिखाए दे तो जल्दी से जल्दी उनको आईसीटीसी सेंटर पर लेकर जांच करवा लेना चाहिए ताकि अगर एड्स हो भी जाए तो समय रहते उस पीड़ित व्यक्ति को एआरटी सेंटर से दवाई लेना चाहिए ताकि पीड़ित व्यक्ति भी एक आम नागरिक की तरह अपना जीवन जी सके l उपस्थित स्टाफ सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मुस्कान पांडे, सुपरवाइजर जे.एस.अर्गल, एएनएम श्रीमति कविता पटेल आशा कार्यकर्ता श्रीमति अर्चना निकम, संगीता राठौर आशा संयोगनी श्रीमति ज्योति निकम आदि उपस्थित थे

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें