Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: ग्राम सिवल की आंगनवाड़ी में लगाया विधिक शिविर, महिलाओं को किया जागरूक...

Barkat Qureshi / Tue, Apr 29, 2025 / Post views : 235

Share:
जिला ब्यूरो चीफ सरिता राजेश जाधव ग्राम सिवल की आंगनवाड़ी में लगाया विधिक शिविर, महिलाओं को किया जागरूक... नेपानगर - नेपानगर के ग्राम सिवल की आंगनवाड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के पीएलवी द्वारा विधिक साक्षारता शिविर लगाकर महिलाओं को किया जागरूक। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर के अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव जी एवं सचिव श्री प्रेमदीप सांकला जी के आदेशानुसार और जिला सहायता अधिकारी सुश्री अनुपमा मुजाल्दे जी के मार्गदर्शन में पीएलवी द्वारा ग्राम सिवल की आंगनवाड़ी में विधिक साक्षारता शिविर लगाकर महिलाओं को उनके अधिकारो के प्रति जागरूक किया गया। पीएलवी एल.एल लौवंशी ने बताया महिलाओं को सजग रहने की आवश्यकता है। महिलाओं को उनके अधिकारों की प्रति जानकारी होना चाहिये। महिलाओं का संरक्षण अधिनियम 2025, घरेलू हिंसा, महीलाओ का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न, निवारण, प्रतिषेध और अधिनियम 2013 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, बाल विवाह सहित अन्य विषयों पर जागरूक किया गया। पीएलवी महेशचंद्र शिवहरे एवं शहजाद अली द्वारा महिलाओं के अधिकारो के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया साथ ही 10/05/25 को होने वाली नेशनल लोक अदालत के बारे में भी बताया गया। उस दिन न्यायालय में राजीनामा योग्य मुकदमों का आपसी रजामंदी से बगैर शूल्क दिये निराकरण किया जाएगा। इस दौरान पीएलवी एल एल लौवंशी, महेशचंद्र शिवहरे, शहज़ाद अली, सुनील कुलकर्णी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका सहित ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें