Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: चाट चौपाटी के ठेलेवालों को पुनः रोजगार देने की मांग, शिवाजी चौक पर वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील - अमर रोचलानी

Barkat Qureshi / Wed, Jul 2, 2025 / Post views : 345

Share:
चाट चौपाटी के ठेलेवालों को पुनः रोजगार देने की मांग, शिवाजी चौक पर वैकल्पिक व्यवस्था करने की अपील - अमर रोचलानी गोपाल शुक्ला ब्यूरो चीफ हरदा - नगर के बड़ा मंदिर चौक क्षेत्र में वर्षों से अपनी चाट चौपाटी की ठेलियाँ लगाकर परिवार का भरण-पोषण करने वाले छोटे व्यापारियों को नगर पालिका द्वारा हटाकर वहाँ पार्किंग बना दी गई है। इससे इन गरीब एवं मेहनतकश लोगों का रोजगार छिन गया है, और वे आजीविका के गंभीर संकट से जूझ रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर आज नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष श्री अमर रोचलानी द्वारा एक लिखित आवेदन मुख्य नगरपालिका अधिकारी को सौंपा गया। आवेदन में मांग की गई कि जब तक इन ठेलेवालों के लिए कोई स्थायी स्थान तय नहीं होता, तब तक वैकल्पिक रूप से शिवाजी चौक के सामने उन्हें ठेले लगाने की अनुमति दी जाए। श्री रोचलानी ने यह भी सुझाव दिया कि वर्तमान में शिवाजी चौक पर खड़े होने वाले ऑटो रिक्शाओं को अशोका होटल ग्राउंड के पास स्थित खाली मैदान में स्थानांतरित किया जाए, ताकि ठेलेवालों और ऑटो चालकों—दोनों को व्यवस्थित स्थान मिल सके और नगर की यातायात व्यवस्था भी बाधित न हो। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में पहले से ही इन छोटे व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है, और रोजगार छिनने से उनका परिवार भुखमरी के कगार पर है। नगर पालिका को चाहिए कि वह संवेदनशीलता दिखाते हुए इन लोगों को पुनः रोजगार प्रदान करे। श्री अमर रोचलानी, नेता प्रतिपक्ष, हरदा नगर पालिका परिषद ने इस विषय पर नगर प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो जन प्रतिनिधियों व नागरिकों के साथ मिलकर विरोध दर्ज कराया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें