Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: चुनावी प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिये उपयोगी सुझाव दें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न

Barkat Qureshi / Mon, Mar 17, 2025 / Post views : 167

Share:
चुनावी प्रक्रिया को मजबूत बनाने के लिये उपयोगी सुझाव दें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हरदा 17 मार्च 2025/ भारत निर्वाचन आयोग कानून ढांचे के अंतर्गत चुनावी प्रक्रियाओं को और मजबूत बनाने के लिए पार्टी अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं से बातचीत कर रहा है। इसी क्रम में हरदा कलेक्ट्रेट में सोमवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आदित्य सिंह की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में आवश्यक सुधार के लिये मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपयोगी सुझाव दे सकते है। उन्होने उपस्थित प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने अपने दल के बूथ लेबल एजेन्ट्स की नियुक्ति मतदान केन्द्रवार करें ताकि बीएलओ व बीएलए का सम्पर्क व समन्वय बना रहे। राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में सुझाव दिया कि मृत एवं स्थानान्तरित मतदाताओं के नाम सूची से नियमित रूप से काटे जाने चाहिए तथा यदि एक मतदाता का नाम एक से अधिक मतदान केन्द्रों पर दर्ज है तो उसे भी हटाया जाना चाहिए ताकि एक व्यक्ति एक ही मतदान केन्द्र पर मतदान कर सके।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें