Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: चौकी खलटाका पुलिस ने दुकान मे चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार👮🏻‍♂️ 🚨 🚔 

Barkat Qureshi / Mon, Mar 3, 2025 / Post views : 196

Share:
चौकी खलटाका पुलिस ने दुकान मे चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार👮🏻‍♂️ 🚨 🚔 रात्रि में दुकानो में ताले तोडकर चोरी करने वाले 02 बदमाशो को पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपीयो के कब्जे से कुल 13,000/- रुपये का मशरुका जप्त पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन इन्दौर (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड रेंज खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा जिला खरगोन में संपत्ति संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के निर्देश दिये गये थे । वरिष्ठ अधिकारियो से प्राप्त निर्देर्शो के परिपालन में पुलिस अधीक्षक खरगोन श्री धर्मराज मीना व अति.पुलिस अधीक्षक श्री मनोहरसिंह बारीया ने जिला खरगोन के समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व समस्त थाना प्रभारियों को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारतम्य मे चौकी खलटाका थाना बलकवाड़ा की पुलिस टीम ने चोरी करने वाले 02 आरोपीयो को गिरफ्तार करने मे सफलता पाई है । घटना का संक्षिप्त विवरण दिनांक 01.03.25 को चौकी खलटका थाना बलकवाड़ा पर फरियादी निवासी निमरानी ने सूचना दी थी कि, फरियादी दिनांक 01.03.2025 को रात करीबन 10.00 बजे अपनी पान दुकान को बंद करने घर चला गया था, सुबह आकार देखने पर पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा 11,000/- रुपये नगदी, तथा मेरी पान दुकान से दो राज श्री पैकेट, एक कमला पसंद का पैकेट, तीन गोल्ड फ्लेक सिगरेट के पैकेट तथा दो (लर) आलु चिप्स 12-12 नग कुल किमती लगभग 13000/- रुपये चुराकर ले गया है । प्राप्त सुचना पर चौकी खलटका थाना बलकवाड़ा अपराध कमांक 55/25 धारा- 331(4), 305(A) भारतीय न्याय संहिता का कायम कर विवेचना में लिया गया । विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आसपास लगे सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले व सीसीटीव्ही फुटेज मे दिख रहे संदेहियों की तलाश हेतु पुलिस के मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर लगाया गया व उक्त चोरी मे संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने पप्पु पिता बुदिया उर्फ बदिया नायक जाति बंजारा उम्र 23 साल निवासी निमरानी बैडी व उसके साथी बाल अपचारी को चौकी लाकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई । जिसमे पप्पु व बाल अपचारी ने उक्त चोरी को कारित करना स्वीकार किया गया, पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से उनकी निशानदेही पर चोरी गया सम्पूर्ण मशरुका कुल कीमती लगभग 13,000/- रुपये को नियमानुसार विधिवत जप्त कर आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया है । जप्त शुदा मशरूका 1. 11000/- रुपये नगदी 2. दुकान का समान कीमती लगभग 2000/- रुपये गिरफ्तार आरोपीयो के नाम 1. पप्पु पिता बुदिया उर्फ बदिया नायक जाति बंजारा उम्र 23 साल निवासी निमरानी बैडी 2. एक बाल अपचारी पुलिस टीम उक्त की गई कार्यवाही मे अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग मण्डलेश्वर श्री मनोहरसिंह गवली के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी बलकवाडा निरीक्षक रितेश यादव के नेतृत्व में चौकी प्रभारी खलटांका उनि राजेन्द्र अवास्या, सउनि अशोक नैय्यर, प्रआर. 683 गोकुल मेवाडे ,प्रआर. 129 धनसिंग पवार, प्रआर, अखिलेश भूरिया, आर. 798 नीरज यादव, आर. 460 राकेश चौहान सहित सायबर टीम के अभिलाष डोंगरे का विशेष योगदान रहा । खरगोन जिले से ब्यूरो चीफ अजीज सूफी की रिपोर्ट

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें