Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जनकल्याणकारी योजनाओं में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार प्रकरण स्वीकृत करें, कलेक्टर श्री सिंह ने बैंकर्स की बैठक में दिए निर्देश

Barkat Qureshi / Thu, Mar 20, 2025 / Post views : 185

Share:
जनकल्याणकारी योजनाओं में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार प्रकरण स्वीकृत करें, कलेक्टर श्री सिंह ने बैंकर्स की बैठक में दिए निर्देश हरदा 20 मार्च 2025, कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में गुरुवार शाम को आयोजित जिला स्तरीय बैंकर्स समन्वय समिति की बैठक में उपस्थित सभी बैंकों के नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार प्रकरण स्वीकृत किए जाएं और इस माह के अंत तक शत प्रतिशत प्रकरणों में हितग्राही को राशि वितरित कर दी जाए। बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रतिनिधि श्री सरवन एस. तथा लीड बैंक प्रबंधक श्री मनोज पवार के अलावा अन्य विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे। कलेक्टर श्री सिंह ने उपसंचालक पशु चिकित्सा और सहायक संचालक मत्स्य उद्योग विभाग को निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार पशुपालन क्रेडिट कार्ड और फिशरमैन क्रेडिट कार्ड हितग्राहियों को वितरित करवाएं। बैठक में बताया गया कि भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना के तहत कुल 15 प्रकरण स्वीकृत हो चुके हैं, इनमें से 10 प्रकरणों में 16.70 लाख रुपए की मदद वितरित की जा चुकी है। इसी तरह टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना में कुल 60 प्रकरण स्वीकृत हो चुके हैं जिसमें से 55 प्रकरणों में 16.61 लाख रुपए की आर्थिक सहायता हितग्राहियों को वितरित की जा चुकी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में अभी तक कुल 78 प्रकरण स्वीकृत हुए हैं जिसमें से 73 प्रकरणों में 5.17 करोड़ रुपए की सहायता हितग्राहियों को दी जा चुकी है। जबकि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 44 प्रकरण स्वीकृत हो चुके हैं जिसमें से सभी मामलों में 35.49 लाख रुपए की मदद हितग्राहियों को दी जा चुकी है। उपसंचालक पशु चिकित्सा ने बताया कि अभी तक 1519 पशुपालकों के किसान क्रेडिट कार्ड बनाए जा चुके हैं तथा आचार्य विद्यासागर डेयरी योजना में 18 पशुपालकों के प्रकरण स्वीकृत किए जा चुके हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें