: जनकल्याण शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण करें, कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को दिये निर्देश
Barkat Qureshi / Mon, Jan 13, 2025 / Post views : 242
जनकल्याण शिविरों में प्राप्त सभी आवेदनों का निराकरण करें, कलेक्टर श्री सिंह ने अधिकारियों को दिये निर्देश
हरदा 13 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर नागरिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये आवेदन प्राप्त किये जा रहे है। इन सभी आवेदनों का निराकरण करें और सुनिश्चित करें कि प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ मिल जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा एवं श्री संजीव नागू के अलावा सभी विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे। जिले के सभी एसडीएम तथा जनपद पंचायतों के सीईओ वर्चुअली बैठक में शामिल हुए।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि जनकल्याण अभियान के तहत शिविरों में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर उन्हें पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट भी किया जाए। उन्होने कहा कि जनकल्याण शिविरों में प्राप्त आवेदनों में पात्रता के आधार पर हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितलाभ वितरण किया जाए। उन्होने सभी एसडीएम से कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों की आज ही बैठक लेकर जनकल्याण अभियान की प्रगति की समीक्षा कर लें। उन्होने एसडीएम व तहसीलदारों से कहा कि अपने क्षेत्र के ग्रामों का नियमित दौरा करें। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने अधीनस्थ कार्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला ई-गवर्नेंस मेनेजर को निर्देश दिये कि जीआईएस पोर्टल पर सभी विभागों की मूलभूत जानकारी संबंधित विभाग के माध्यम से अपडेट कराएं। उन्होने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि अपने विभाग के लंबित पेंशन एवं अनुकम्पा नियुक्ति संबंधित प्रकरणों का समय पर निराकरण किया जाए।
हरदा 13 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत जिले के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगाकर नागरिकों को सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिये आवेदन प्राप्त किये जा रहे है। इन सभी आवेदनों का निराकरण करें और सुनिश्चित करें कि प्रत्येक व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार सरकार की योजनाओं का लाभ मिल जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों को दिये। बैठक में जिला पंचायत की सीईओ श्रीमती सविता झानिया, संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा एवं श्री संजीव नागू के अलावा सभी विभागों के जिला अधिकारी भी मौजूद थे। जिले के सभी एसडीएम तथा जनपद पंचायतों के सीईओ वर्चुअली बैठक में शामिल हुए।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में निर्देश दिये कि जनकल्याण अभियान के तहत शिविरों में प्राप्त आवेदनों का निराकरण कर उन्हें पोर्टल पर नियमित रूप से अपडेट भी किया जाए। उन्होने कहा कि जनकल्याण शिविरों में प्राप्त आवेदनों में पात्रता के आधार पर हितग्राहियों को जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में हितलाभ वितरण किया जाए। उन्होने सभी एसडीएम से कहा कि वे अपने क्षेत्र के विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों की आज ही बैठक लेकर जनकल्याण अभियान की प्रगति की समीक्षा कर लें। उन्होने एसडीएम व तहसीलदारों से कहा कि अपने क्षेत्र के ग्रामों का नियमित दौरा करें। उन्होने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने अधीनस्थ कार्यालयों का नियमित रूप से निरीक्षण करें। कलेक्टर श्री सिंह ने जिला ई-गवर्नेंस मेनेजर को निर्देश दिये कि जीआईएस पोर्टल पर सभी विभागों की मूलभूत जानकारी संबंधित विभाग के माध्यम से अपडेट कराएं। उन्होने सभी जिला अधिकारियों से कहा कि अपने विभाग के लंबित पेंशन एवं अनुकम्पा नियुक्ति संबंधित प्रकरणों का समय पर निराकरण किया जाए।विज्ञापन
विज्ञापन