Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: “जनता के बीच पहुँचीं अध्यक्ष – सुनकर नहीं, देखकर सुलझाईं समस्याएं”

Barkat Qureshi / Thu, Jun 19, 2025 / Post views : 441

Share:
“जनता के बीच पहुँचीं अध्यक्ष – सुनकर नहीं, देखकर सुलझाईं समस्याएं” ✍️ संवाददाता इस्हाक़ गौरी मुंदी जनता की आवाज़, अब सीधे जिम्मेदारों तक!आज बुधवार सुबह नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती ज्योतिबाला चंद्रमोहन राठौर ने वार्ड नं. 06 में स्वयं पहुँचकर जन-संवाद और समस्या समाधान की मिसाल पेश की। भ्रमण के दौरान उन्होंने ना सिर्फ़ वार्डवासियों की शिकायतें सुनीं, और कुछ समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान कराकर जनविश्वास भी जीता। 🔸 बंद नाली खुलवाई – कार्रवाई ऑन द स्पॉट! वार्ड में वर्षों से बंद पड़ी एक नाली को अध्यक्ष महोदया ने मौके पर खड़े होकर खुलवाया, वहीं गायत्री मंदिर के सामने की अवरुद्ध नाली पर हो रहे अतिक्रमण को लेकर कड़े निर्देश दिए कि – "साफ-सफाई में कोई समझौता नहीं होगा!" 🔸 ज़िम्मेदार अफसरों की टीम भी साथ रही तैनात भ्रमण के दौरान उपयंत्री श्रीमती प्रतिमा बिलिया, स्वच्छता प्रभारी श्री माखनलाल कानूनगो, जल एवं विद्युत शाखा प्रभारी सुरेंद्र गुर्जर, शुभम चौहान, श्रीमती गूंजा राठौर, एवं गजराज मंडलोई भी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों को समस्याओं का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश मिले। 🗣️ "जनता के बीच जाना, उनकी बात सुनना और तुरंत हल देना ही असली नेतृत्व है", – यह संदेश श्रीमती राठौर ने अपने क़दमों से दिया। ✅ स्थानीय निवासियों ने अध्यक्ष के इस सक्रिय दौरे की सराहना करते हुए कहा – "ऐसी ज़मीनी नेता ही असली जनसेवक होती है!"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें