: जनता के सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री प्रहलाद पटेल का किया पुतला दहन
Barkat Qureshi / Fri, Mar 7, 2025 / Post views : 238
जनता के सम्मान की रक्षा के लिए कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मंत्री प्रहलाद पटेल का किया पुतला दहन
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता के प्रति अपमानजनक भाषा का उपयोग किए जाने के विरोध प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर विधानसभा मांधाता के ओंकारेश्वर ब्लॉक स्थित सुलगांव जिला खंडवा जिला कांग्रेस और किसान कांग्रेस ने संयुक्त रूप से पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार, किसान कांग्रेस महासचिव एवं जिला महामंत्री (ग्रामीण) खंडवा गजेन्द्र सिंह सोलंकी (बड़नगर) के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "#प्रहलाद_पटेल_माफी_मांगो" के नारे लगाते हुए पैदल मार्च निकाला और मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जताई।
इस विरोध प्रदर्शन में अमजद मालिक, भोलेनाथ मुकाती, भूपेंद्र सिंह बंटी, जमील मलिक, दिनेश जी भैया, राधेश्याम राठौर, कृष्णा यादव, बालू पटेल, मुकेश यादव, जितेंद्र पटेल, नेमिचंद जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
गजेन्द्र सिंह सोलंकी (बड़नगर) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज़ उठाती रहेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि मंत्री प्रहलाद पटेल जनता से माफी नहीं मांगते हैं, तो कांग्रेस प्रदेशभर में और उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा जनता के प्रति अपमानजनक भाषा का उपयोग किए जाने के विरोध प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर विधानसभा मांधाता के ओंकारेश्वर ब्लॉक स्थित सुलगांव जिला खंडवा जिला कांग्रेस और किसान कांग्रेस ने संयुक्त रूप से पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार, किसान कांग्रेस महासचिव एवं जिला महामंत्री (ग्रामीण) खंडवा गजेन्द्र सिंह सोलंकी (बड़नगर) के नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने "#प्रहलाद_पटेल_माफी_मांगो" के नारे लगाते हुए पैदल मार्च निकाला और मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जताई।
इस विरोध प्रदर्शन में अमजद मालिक, भोलेनाथ मुकाती, भूपेंद्र सिंह बंटी, जमील मलिक, दिनेश जी भैया, राधेश्याम राठौर, कृष्णा यादव, बालू पटेल, मुकेश यादव, जितेंद्र पटेल, नेमिचंद जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
गजेन्द्र सिंह सोलंकी (बड़नगर) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सदैव जनता के सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी अन्याय के खिलाफ मजबूती से आवाज़ उठाती रहेगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि मंत्री प्रहलाद पटेल जनता से माफी नहीं मांगते हैं, तो कांग्रेस प्रदेशभर में और उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।विज्ञापन
विज्ञापन