Wed 03 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गुप्ता ने दिए तत्काल निर्देश — पीड़ितों को मिली उम्मीद की किरण

Barkat Qureshi / Wed, Jul 30, 2025 / Post views : 462

Share:

जनसुनवाई में कलेक्टर श्री गुप्ता ने दिए तत्काल निर्देश — पीड़ितों को मिली उम्मीद की किरण

संवाददाता: इम्तियाज़ गौरी, हरसूद

हरसूद।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने आम नागरिकों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं और उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री के.आर. बड़ोले, श्री अरविंद चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री एस.आर. सोलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। 🌳 वनाधिकार मामले पर मिला भरोसा ग्राम चट्टू-बट्टू के इंद्रसिंह, नैनसिंह, शोभाराम एवं श्यामलाल ने शिकायत की कि उन्हें वन अधिकार अधिनियम के तहत अब तक पट्टा नहीं मिला है। इस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने सहायक आयुक्त, अनुसूचित जनजाति विकास को पात्रता की जांच कर नियमानुसार पट्टा वितरण के निर्देश दिए। 👴 सेवानिवृत्त कर्मचारी को पेंशन बंद — कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश सेवानिवृत्त लेखपाल श्री किरणदास ने बताया कि फरवरी 2023 से बिना किसी सूचना के उनकी पेंशन बंद कर दी गई है। कलेक्टर ने जनपद पंचायत खंडवा के सीईओ को तत्काल जांच कर पेंशन पुनः प्रारंभ करने के निर्देश दिए। 🧱 भूमि अतिक्रमण की शिकायत पर सख्ती तलवाड़िया निवासी लक्ष्मण पिता तोताराम ने शिकायत की कि उसके खेत पर कुछ ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर लिया है। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देश दिए कि अतिक्रमण हटाकर भूमि का वास्तविक कब्जा आवेदक को लौटाया जाए। 🧾 पंचायत में भ्रष्टाचार की जांच के आदेश ग्राम पंचायत पल्कना के तहसीन खान ने पंचायत में करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की। साथ ही उन्होंने धमकियों की भी शिकायत की। इस पर कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला पंचायत के सीईओ को जांच कर दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें