Thu 04 Jun 2026
Logo
Breaking News Exclusive
104 में 104 छात्र पास, 73 ने प्रथम श्रेणी में मारी बाज़ी अम्बेडकर जयंती पर समाजकार्य स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थी ने रखें अपने विचार अवैध हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने दो देशी पिस्टल किए बरामद कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 29 धारदार तलवारों के साथ हरियाणा का युवक गिरफ्तार संकल्प से समाधान” अभियान के तहत नागरिकों के आवेदनों का किया जा रहा है निराकरण सरयूपारिण ब्राह्मण महिला मंडल का पारंपरिक हल्दी कुमकुम कार्यक्रम संपन् विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले विशेष संवाददाता लोकेंद्र तिरोले संवाददाता लोकेंद्र तिरोले

: जल गंगा संवर्धन अभियान,कलेक्टर श्री सिंह ने तालाब गहरीकरण के लिये किया श्रमदान

Barkat Qureshi / Wed, Apr 9, 2025 / Post views : 191

Share:
जल गंगा संवर्धन अभियान,कलेक्टर श्री सिंह ने तालाब गहरीकरण के लिये किया श्रमदान हरदा 9 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में प्रदेश सरकार ने जल संरक्षण एवं संवर्धन को ध्यान में रखते हुए ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ प्रारंभ किया है। यह अभियान आगामी 30 जून तक जारी रहेगा। इस अभियान के तहत जल स्रोतों के गहरीकरण एवं जीर्णाेद्धार जैसे कार्य किए जा रहे है। इसी क्रम में बुधवार को ग्राम रहटाखुर्द में तालाब गहरीकरण का कार्य प्रारम्भ हुआ। कलेक्टर श्री आदित्य सिंह भी तालाब गहरीकरण कार्य के लिये प्रारम्भ श्रमदान में शामिल हुए। उन्होने जनपद पंचायत के सीईओ श्री बलवान सिंह मवासे को निर्देश दिये कि गहरीकरण के लिये आयोजित श्रमदान कार्यक्रम में जनभीदारी और बढ़ाएं। उपस्थित ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि इस तालाब से पशुओं के लिये भरपूर पानी उपलब्ध होगा तथा गांव के पेयजल स्रोतों का जल स्तर भी बढ़ेगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें