: जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री त्रिपाठी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया
Barkat Qureshi / Thu, Mar 27, 2025 / Post views : 227
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री त्रिपाठी ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया
हरदा 27 मार्च 2025/ तीन वर्ष तक बच्चों की बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिये प्रदेश सरकार ने ‘‘पोषण भी पढ़ाई भी अभियान’’ प्रारम्भ किया है। इस अभियान के अंतर्गत 29 मार्च तक जिले की सभी बाल विकास परियोजनाओं में कार्यकर्ताओं के लिये खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को खिरकिया में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने किया। उन्होने इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सेक्टर पर्यवेक्षकों को अभियान के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
हरदा 27 मार्च 2025/ तीन वर्ष तक बच्चों की बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा के सुदृढ़ीकरण के लिये प्रदेश सरकार ने ‘‘पोषण भी पढ़ाई भी अभियान’’ प्रारम्भ किया है। इस अभियान के अंतर्गत 29 मार्च तक जिले की सभी बाल विकास परियोजनाओं में कार्यकर्ताओं के लिये खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरूवार को खिरकिया में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय त्रिपाठी ने किया। उन्होने इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सेक्टर पर्यवेक्षकों को अभियान के बारे में आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।विज्ञापन
विज्ञापन